जिया जैसे कई हैं जिन्होंने असमय मौत को गले लगाया?

आज एक और युवा अभिनेत्री ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया है। बात कर रहे हैं सेक्सी अभिनेत्री जिया खान उर्फ नफीसा खान की, जिनका शव उनके ही घर पर सोमवार रात को पंखे से लटकते हुए पाया गया।

किसी ने नहीं सोचा था कि बिंदास और खूबसूरती की मल्लिका जिया खान मात्र 25 साल में दुनिया को अलविदा कह देंगी। उनकी मौत ने एक बार फिर से ग्लैमर की चमकती दुनिया के पीछे का कड़वा सच लोगों के सामने ला दिया है। लोग सोचने पर मजबूर है कि वाकई में ग्लैमर की चमकती दुनिया के पीछे एक काली अंधेरी रात है जिसमें कुछ चेहरे हमेशा के लिए गुम हो जाते हैं।

एक बार फिर से डिप्रेशन, अकेलापन, कम समय में बहुत कुछ पाने की चाहत ने एक कमसिन अभिनेत्री को मौत को गले लगाने को मजबूर कर दिया है। क्या जिया खान की मौत की वजह केवल डिप्रेशन और नाकामयाबी है या फिर और कुछ जिसने एक 25 साल की उस अभिनेत्री को जिंदगी से मोह मोड़ने पर मजबूर कर दिया जिसने अपने करियर की शुरूआत सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ की थी।

यह कोई पहला मौका नहीं है कि जब ग्लैमर की दुनिया की कोई जीती-जागती खूबसूरत तस्वीर ने असमय मौत को गले लगाया इससे पहले भी कई हसीनाएं डिप्रेशन और अकेलपन की वजह से मौत को गले लगा चुकी हैं।

आईये आपके सामने पेश करते हैं उन लोगों की मुस्कुराती तस्वीरें जिन्होंने मस्ती और शादी की उम्र में मौत को गले लगा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X