..................... Salman Khan film Tiger 3 Big update film will break records with strong action - Hindi Filmibeat

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर आया बड़ा अपडेट, दमदार एक्शन के साथ फिल्म तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड!

Salman Khan

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली है। फिल्म को लेकर पहले ही फैंस के बीच अलग क्रेज बना हुआ है। फिल्म में 'कटरीना कैफ और सलमान खान' की जोड़ी को फैंस फिर से एक साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म जुड़ा कोई भी अपडेट आता है तो चर्चा का विषय बन जाता है। अब सलमान खान की फिल्म को लेकर खबर आई है कि फिल्म में दमदार एक्शन देखने को मिलेगा इसके लिए हॉलीवुड से टीम आई हुई है।

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3-

वर्तमान समय में बैसे तो एक से बढ़कर एक भारी वजट और दमदार एक्शन से भरपूर फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही हैं, फैंस इन फिल्मों को काफी पसंद भी कर रहे हैं, फिर चाहे वह शाहरुख खान की पठान हो या फिर सनी देओल की गदर 2 हो। ऐसे में सलमान खान कैसे पीछे रह सकते हैं।

तो सलमान खान अपनी आने वाली बहुचर्चित फिल्म टाइगर 3 को लेकर कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। सिनेमाई गलियारों की खबरों के अनुसार, इस फिल्म का एक्शन हॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर मार्क सिजाक के मार्गदर्शन में फिल्माया गया है। मार्क इससे पहले डंकिर्क और द डार्क नाइट राइजेज जैसी हालीवुड फिल्मों के एक्शन विभाग का मार्गदर्शन कर चुके हैं।

यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) के बैनर तले बन रही टाइगर 3 का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा और मनीष टाइगर 3 में कुछ नए और बड़े स्तर का एक्शन दर्शकों को सामने प्रस्तुत करना चाहते है। इसी उद्देश्य से उन्होंने अपनी फिल्म से मार्क को जोड़ा।

ऐसे में इस खबर के आने के बाद उम्मीद जताई जा रही हैं कि सुपरस्टार सलमान खान अब फिल्म को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं और बॉक्स ऑफिस पर आने वाले दिनों में बड़ा धमाका कर सकते हैं। जाहिर है कि फैंस सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म-

बड़े पर्दे पर जब जब सलमान खान और विक्की कौशल की पत्नी और अभिनेत्री कटरीना कैफ साथ आए है तब तब धमाका हुआ है। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद है। टाइगर 3 से पहले टाइगर 2 और एक था टाइगर जैसे कई सुपरहिट फिल्मों में दोनों काम कर चुके हैं।

Read more about: katrina kaif tiger 3 salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X