रियलिटी शो के दौरान सलमान खान ने किया बड़ा खुलासा और कहा, "जेल में खुद मैंने..."

Salman Khan: हिंदी सिनेमा जगत के सुपरस्टार सलमान खान हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं, कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर। हाल ही में रियलिटी शो के दौरान सलमान खान ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि जेल में जब वह थे तो उन्होंने खुद बाथरुम साफ किए हैं।
सलमान खान का बड़ा खुलासा-
बिग बॉस ओटीटी 2 दो दिन पहले खत्म हो चुका है और शो को अपना विन एल्विश यादव के रुम में मिल चुका है। वाइल्ड कार्ड एंट्री एल्विश ने इस शो को जीतकर इतिहास रच दिया है। वहीं दूसरी ओर इस फिनाले की रात शो के होस्ट सलमान खान के एक बयान की काफी चर्चा हो रही है।
इस शो के फिनाले के दौरान सलमान ने बताया है कि वह जेल में रहकर खुद अपना बाथरूम साफ रखा करते थे। बात शुरु तब हुई जब घर की साफ सफाई का मुद्दा सामने आया। तो सलमान खान ने कहा है कि- ''इस बार घर में साफ-सफाई का ध्यान खासतौर पर रखा गया। पिछले अन्य सीजन के हिसाब से इस बार बिग बॉस के घर का बाथरूम भी काफी साफ रहा, जोकि अच्छी बात लगी।"
आगे सलमान खान ने कहा,- "कोई भी काम छोटा-बड़ा नहीं होता है। हमें अपने सारे काम खुद करने चाहिए। मैं जब बोर्डिंग स्कूल में था तो अपने सब कुछ खुद ही किया करता था। इतना ही नहीं जेल में मैंने बाथरूम भी साफ किए हैं, मैं किसी से अपने काम को करने के लिए नहीं कहता था।''
काले हिरण मामले में सलमान खान गए जेल-
मालूम हो कि काले हिरण के शिकार के मामले में सलमान जेल की हवा खा चुके हैं। इस मामले पर बैसे तो कई बार सलमान खान खुद बात कर चुके हैं और कई बार सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को काफी उछाला भी गया है। खैर वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान की मोस्ट अवेडेट फिल्म 'टाइगर 3' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि भाईजान की ये फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications