सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने कमाई के मामले में तोड़ सारे रिकॉर्ड, छठें दिन का कलेक्शन रहा शानदार

Sunny Deol

Sunny Deol film Gadar 2: पूरे देश भर में अगर किसी फिल्म की बात हो रही है तो वह है सनी देओल की फिल्म गदर 2, जिसने हर तरफ अपना जादू चला रहा है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक के बीच में गदर 2 का अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर गदर 2 को लेकर यूर्जस प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिल्म कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ कर आगे बड़ रही है। सूत्रों की मानें तो सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने छठें दिन भी शानदार कमाई की है।

सनी देओल की फिल्म गदर 2-

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गदर 2' सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म को अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर 'ओएमजी 2' के साथ क्लैश का सामना करना पड़ा। दोनों फिल्में सीक्वल हैं लेकिन दोनों का कंटेंट एक दूसरे से बिल्कुल अलग है।

बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 की कमाई-

हर तरफ सुर्खियों में रहने वाली सनी देओल की 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनी हुई है, फिल्म पहले दिन से ही शानदार कलेक्शन कर रही है और इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी ब्रेक कर दिए हैं। फिल्म ने टिकट विंडो पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वहीं अब 'गदर 2' की रिलीज के छठे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं,जो बेहद शानदार हैं।

पहला दिन गदर 2 की कमाई 40.10 करोड़ रही, दूसरा दिन गदर 2 का कारोबार 43.08 करोड़, तीसरा दिन, गदर 2 की कमाई 51.70 करोड़, चौथा दिन गदर 2 का कलेक्शन 38.70 करोड़, पांचवा दिन गदर 2 का कलेक्शन 55.40 करोड़, छठा दिन गदर 2 की कमाई 33.50 करोड़ तो कुल कलेक्शन गदर 2 की कुलकमाई 262.48 करोड़ है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी गदर 2-

अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी 'गदर 2: द कथा कंटीन्यूज़' में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और मनीष वाधवा सहित कई अन्य कलाकारों ने शानदार काम किया है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो गई है। 'गदर 2' से हमेशा ये उम्मीद की गई थी कि वह शानदार बिजनेस करेगी। दर्शकों ने फिल्म को भरपूर प्यार दिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X