प्रिंस और उसका परिवार मनोरोगी है: युक्ता मुखी
अपने पति और ससुराल वालों पर घरेलू उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री और पूर्व विश्व सुंदरी युक्ता मुखी ने फिर से अपने ससुराल वालों के खिलाफ जहर उगला है। युक्ता ने कहा कि उनके पति प्रिंस तुली और उनका पूरा परिवार मानसिक रूप से बीमार है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक युक्ता मुखी ने सीधे तौर पर कहा कि तूली और उसका परिवार सामान्य लोगों की तरह व्यवहार नहीं करता है।
उन सबकी नजर युक्ता के पैसों पर है, युक्ता ने कहा कि उनकी शादी में खटपट तो शादी के एक महीने के बाद ही शुरू हो गयी थी लेकिन उन्होंने किसी तरह चार साल काट लिये लेकिन अब बात मेरे बेटे के भविष्य की है, जिसके कारण मुझे अपने पति और परिवार वालों के खिलाफ पुलिस का सहारा लेना पड़ रहा है।
प्रिंस औऱ उसके घरवाले मुझे मेरे बच्चे से अलग करना चाहते हैं। मालूम हो कि युक्ता मुखी इस समय मुंबई में अपने मां-बाप के साथ रह रही हैं। युक्ता के पति और ससुराल वाले भी इस समय मुंबई में ही रहते हैं।
गौरतलब है कि युक्ता मुखी ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके पति और उनके ससुराल वालों ने उनको दहेज के लिए काफी मारा-पीटा है। वह सभी उनके साथ जानवरों जैसा सलूक करते हैं। मारपीट और गाली-गलौज करना तो जैसे उनके लिए आम बात है। यहां तक कि युक्ता ने अपने पति अप्राकृतिक सेक्स का आरोप भी लगाया है। युक्ता मुखी का मेडिकल परिक्षण हो चुका है।
युक्ता की शिकायत पर पुलिस ने उनके पति समेत ससुराल के पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इस सिलसिले में पुलिस जल्दी ही युक्ता के पति और ससुराल वालों से पूछताछ कर सकती है और हो सकता है कि मामले में पुलिस गिरफ्तारी भी करे।


Click it and Unblock the Notifications












