घरेलू उत्पीड़न: जीनत हो या युक्ता सबकी एक ही कहानी
लंबे अरसे के बाद पूर्व विश्वसुंदरी युक्ता मुखी ने अपनी आवाज खोली है, उन्होंने अपने पति पर घरेलू हिंसा और अप्राकृतिक सेक्स का आरोप लगाया है। जिसे सुनकर सब हैरान हैं। अपने पांच साल की शादी और एक सुंदर बेटे की मां बनने के बाद युक्ता का अपने पति प्रिंस तुली पर इस तरह का आरोप लगाना जितना हैरान कर देने वाला है उससे कहीं ज्यादा लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है कि क्या पैसे और शौहरत की बुलंदी पर बैठे हुए लोग भी इस तरह की घिनौनी हरकत कर सकते हैं।
मालूम हो कि युक्ता मुखी ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके पति और उनके ससुराल वालों ने युक्ता को दहेज के लिए काफी मारा-पीटा है। वह सभी उनके साथ जानवरों जैसा सलूक करते हैं। मारपीट और गाली-गलौज करना तो जैसे उनके लिए आम बात है। यहां तक कि युक्ता ने अपने पति अप्राकृतिक सेक्स का आरोप भी लगाया है।
युक्ता की शिकायत पर पुलिस ने उनके पति समेत ससुराल के पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इस सिलसिले में पुलिस जल्दी ही युक्ता के पति और ससुराल वालों से पूछताछ कर सकती है और हो सकता है कि मामले में पुलिस गिरफ्तारी भी करे।
लेकिन यह कोई पहला मौका नहीं है कि कोई बॉलीवुड तारिका इस तरह की घरेलू हिंसा या उत्पीड़न की शिकार हुई है इससे पहले भी कई नामचीन अभिनेत्रियों के साथ इस तरह की क्रूर घटनाएं हो चुकी हैं।
ऐसी ही घटनाओं पर आईये डालते हैं एक नजर


Click it and Unblock the Notifications











