मेरा पति मुझे जानवरों की तरह पीटता है: युक्ता मुखी
एक बार फिर से पूर्व विश्वसुंदरी युक्ता मुखी चर्चा में हैं वजह है उनकी शादी-शुदा लाइफ का पटरी पर ना होना। आपको जानकर हैरानी होगी कि युक्ता ने अपने पति प्रिंस और ससुराल वालों के खिलाफ घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।
युक्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके पति और उनके ससुराल वालों ने उन्हें दहेज के लिए काफी मारा-पीटा है। वह सब उनके साथ जानवरों जैसा सलूक करते हैं। मारपीट और गाली-गलौज करना तो जैसे उनके लिए आम बात है।
युक्ता की शिकायत पर पुलिस ने उनके पति समेत ससुराल के पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इस सिलसिले में पुलिस जल्दी ही युक्ता के पति और ससुराल वालों से पूछताछ कर सकती है और हो सकता है कि मामले में पुलिस गिरफ्तारी भी करे।
मालूम हो कि इसस पहले सिंतबर 2012 में भी युक्ता मुखी की ओर से खबर आयी थी कि उनके पति प्रिंस का व्यवहार उनके प्रति काफी खराब है. वह उनके साथ काफी गंदी तरह से पेश आते हैं।
लेकिन अब उनका सब्र का बांध टूट गया है इसलिए अब वह अपने पति के खिलाफ पुलिस की मदद लेने जा रही हैं। लेकिन मामला काफी हाई-प्रोफाइल होने की वजह से मीडिया से दूर ही रहा था लेकिन अब युक्ता मुखी खुलकर सामने आ गयी हैं इसलिए अब उनके परिवार के खिलाफ केस दर्ज हो गया है।
आईये आपको बताते हैं युक्ता मुखी के बारे में कुछ खास बातें..


Click it and Unblock the Notifications











