कैटरीना के बाद परिणीति चोपड़ा ने भी पहली बार दिखाया अपना बेबी बंप, बोलीं- 'आठ महीने हो गए...'

Parineeti Chopra

Parineeti Chopra baby bump: बॉलीवुड की चुलबुली और बेबाक एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा, इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरों में हैं। जब से उन्होंने अपने फैंस को खुशखबरी दी है, तब से लोग एक्ट्रेस का हाल-खैर जानना चाहते हैं और इसी मौके पर परिणीति ने मारा है चौका।

परिणीति चोपड़ा ने आठ महीने पहले YouTube की दुनिया में कदम रखा था, अब उन्होंने एक वीडियो शेयर करके अपने चैनल के साथ धमाकेदार वापसी का ऐलान किया है। इस बार उन्होंने वापसी की है एक नए वादे के साथ और वो वादा है- अपने फैंस के लिए चैनल को हमेशा एक्टिव और इंट्रेस्टिंग बनाए रखने का। और इस वीडियो की सबसे खास बात क्या है? उनकी प्रेग्नेंसी ग्लो, जो सबका दिल जीत रहा है।

Take 2: परिणीति का अनफिल्टर्ड और मस्ती भरा अंदाज

पहली कोशिश को एक "फुल डिजास्टर" बताने वाली परिणीति ने इस बार पूरी तैयारी के साथ YouTube पर कदम रखा है। अपनी कॉमिक और खुद पर हंसने वाली स्टाइल में वो बताते हुए नजर आईं कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि चैनल पर क्या दिखाना है, इसलिए वो अचानक गायब हो गई थीं। लेकिन अब मामला अलग है। उनका नया वादा है कि वह असली, मस्ती भरे और कभी ना देखे गए पलों को अपने दर्शकों के साथ शेयर करेंगी।

यह भी पढ़ें- सी-ग्रेड फिल्म में पापा धर्मेंद्र का इंटीमेट सीन देख इतने भड़क गए सनी देओल, डायरेक्टर को कर दिया था अधमरा!

वीडियो में क्या बताया

परिणीति ने पहली बार खुलेआम अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया और एक दम चमकती और खुशमिजाज नजर आईं। वीडियो में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी क्रेविंग्स से लेकर मदरहुड की खुशी तक की बातें खुलकर कहीं। टमाटर सूप और चीज चिली टोस्ट जैसी क्रेविंग्स के बारे में बताते हुए एक्ट्रेस ने फैंस को अपना पर्सनल टच दिया ताकी ज्यादा से ज्यादा लोग उनसे कनेक्ट हो सकें।

यह भी पढ़ें- कभी 30 लोगों के बीच रहती थीं Nita Ambani, रिश्तेदारों से ऐसे थे रिश्ते, धीरुभाई अंबानी की एक नजर पड़ते ही...

परिणीति की पर्सनल लाइफ

परिणीति चोपड़ा ने 2023 में राजनेता राघव चड्ढा से शादी की थी, और इस साल यानि 2025 के अगस्त में दोनों ने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की। शादी के बाद परिणीति ने अपनी जिंदगी के इस नए phase का स्वागत खुले दिल से किया है, जो उनकी YouTube जर्नी में भी साफ झलकता है।

आगे क्या

परिणीति चोपड़ा के इस फैसले के बाद फैंस उम्मीद कर सकते हैं एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की झलक पाने की। अब वो प्रेग्नेंट भी हैं तो उनके चैनल के माध्यम से उनके फैंस उनका हालचाल भी जान पाएंगे।

यह भी पढ़ें- कैटरीना कैफ ने दिखाया इतना बड़ा बेबी बंप, जानिए कब है डिलिवरी डेट

कैटरीना ने भी दी खुशखबरी

आपको बता दें, आज यानि 23 सितंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने भी अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनका थर्ड ट्राइमेस्टर चल रहा है और अक्तूबर महीने में उनके घर एक नन्हा मेहमान आ जाएगा।

बॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी, मूवी रिव्यू, बॉक्स ऑफिस और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए Filmibeat Hindi को फॉलो करें और पाएं मनोरंजन जगत का पूरा सार।

More from Filmibeat

Read more about: parineeti chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X