कभी 30 लोगों के बीच रहती थीं Nita Ambani, रिश्तेदारों से ऐसे थे रिश्ते, धीरुभाई अंबानी की एक नजर पड़ते ही...

Nita Ambani inspirational journey: नीता अंबानी आज के समय में सबसे ताकतवर बिजनेसवुमेन में से एक गिनी जाती है। स्टाइल से लेकर उनके तेज फैसलों की हर ओर चर्चा होती है। लेकिन हमेशा से नीता अंबानी सुख-सुविधाओं में नहीं पली हैं। उन्होंने अपने आप को इस मुकाम तक पहुंचाने में बहुत मेहनत की है।
नीता अंबानी का जन्म मुंबई के सांताक्रूज इलाके में एक साधारण गुजराती परिवार में हुआ। उनका बचपन एक जॉइंट फैमिली में बीता, जहां करीब 30 लोग साथ रहते थे। उनके पिता रविंद्रभाई दलाल जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे। छोटी नीता हर रविवार को अपने पिता के साथ गरीबों को खाना खिलाने जाया करती थीं, जिसने उनके मन में सेवा और करुणा की गहरी भावना पैदा की।
डांस और किस्मत का मोड़
नीता अंबानी भरतनाट्यम की शानदार डांसर थीं। एक नृत्य कार्यक्रम के दौरान ही धीरूभाई अंबानी ने उन्हें देखा और उनकी सादगी और विनम्रता से प्रभावित हुए। इसके बाद उन्होंने नीता को अपने बड़े बेटे मुकेश अंबानी के लिए जीवनसाथी के रूप में चुना। यही पल नीता के जीवन का बड़ा मोड़ साबित हुआ।
परवरिश और संस्कार
नीता का मानना है कि बचपन के अनुभव ही इंसान की असली पहचान गढ़ते हैं। उनके माता-पिता ने उन्हें मेहनत, धैर्य, करुणा और दूसरों की मदद करने का महत्व सिखाया। उन्होंने कभी भी लड़का-लड़की में भेदभाव नहीं किया और नीता को यह विश्वास दिलाया कि लड़कियां भी सब कुछ कर सकती हैं।
परिवार - असली ताकत
नीता अंबानी हमेशा परिवार को अपनी असली शक्ति मानती हैं। उनके पति मुकेश अंबानी उनके सबसे बड़े सहारा और प्रेरणा रहे हैं, जिन्होंने उन्हें आगे बढ़ने और नई चुनौतियों का सामना करने का हौसला दिया। उनके बच्चे और पोते-पोतियां उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशियां हैं, जो उन्हें प्यार और ऊर्जा से भर देते हैं।
नीता अंबानी को अपनी मां, दादी और बुआओं से हमेशा प्रेरणा मिलती रही है। उनकी मां धैर्य और मुस्कान की मिसाल थीं, दादी गांधीवादी विचारधारा से प्रेरित थीं और बुआओं ने खेल, शिक्षा और स्वतंत्रता संग्राम जैसे क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ी। शादी के बाद उनके ससुर धीरूभाई अंबानी ने भी उन्हें बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का आत्मविश्वास दिया।
साधारण पलों में खुशी
अपनी तमाम उपलब्धियों के बावजूद नीता अंबानी को सबसे ज्यादा खुशी साधारण पलों में मिलती है। परिवार के साथ समय बिताना, म्यूजिक सुनना, वर्कआउट करना, स्पोर्ट्स देखना और मुकेश अंबानी के साथ ड्राइव पर जाना उन्हें सबसे ज्यादा सुकून देता है। उनके अनुसार, यही पल भगवान के असली तोहफे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











