सी-ग्रेड फिल्म में पापा धर्मेंद्र का इंटीमेट सीन देख इतने भड़क गए सनी देओल, डायरेक्टर को कर दिया था अधमरा!

Sunny Deol Dharamendra Controversy: बॉलीवुड की दुनिया सिर्फ ग्लैमर और शोहरत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यहां विवाद और चौंकाने वाले किस्से भी सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक किस्सा हाल ही में डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे कभी सनी देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र की इज्जत की खातिर एक डायरेक्टर की जमकर पिटाई कर दी थी।
'दबंग' से जुड़ा किस्सा
'दबंग' के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने बताया कि फिल्म में प्रजापति पांडे का रोल पहले वह धर्मेंद्र को देना चाहते थे। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि जब वह धर्मेंद्र से मिले तो उन्होंने हाथ पकड़कर कहा-'बेटा, मुझे ऐसा ही रोल देना जो अहमियत रखता हो, वरना मत देना।' अभिनव ने माना कि उस वक्त वह थोड़े घबराए हुए थे। वजह थी धर्मेंद्र और डायरेक्टर कांति शाह से जुड़ा एक पुराना विवाद।
कांति शाह वाला विवाद क्या था?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब धर्मेंद्र का करियर स्ट्रगल कर रहा था, तो उन्होंने कांति शाह की एक सी-ग्रेड फिल्म में काम किया था। उस फिल्म में एक हार्ट अटैक सीन फिल्माया गया था। मगर रिलीज के बाद पता चला कि उस सीन को बदलकर इंटीमेट सीन बना दिया गया और उसमें धर्मेंद्र का चेहरा मॉर्फ कर दिखाया गया।
यह देखकर धर्मेंद्र और उनका परिवार हैरान और नाराज हो गया। इस घटना से गुस्साए बेटे सनी देओल ने डायरेक्टर कांति शाह को पकड़कर जमकर पीट दिया था।
क्यों कास्ट नहीं कर पाए धर्मेंद्र को?
अभिनव कश्यप का कहना है कि उन्हें डर था कि कहीं धर्मेंद्र फिल्म में बड़ा रोल ना मांग लें। उनकी पर्सनैलिटी और उस पुराने विवाद को याद करके उन्होंने सोचा कि बेहतर होगा कि यह किरदार किसी और को दिया जाए। इसके बाद यह रोल विनोद खन्ना को ऑफर किया गया, जिन्होंने इसे शानदार तरीके से निभाया।
इस तरह सनी देओल और कांति शाह का यह पुराना किस्सा आज भी चर्चा में है। यह कहानी बताती है कि बॉलीवुड में सितारे सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी अपने परिवार की इज्जत के लिए हर हद तक जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











