OUCH: रणबीर की मम्मी की इस 'HOLI PIC' से कैट को बुरा तो लगा होगा!
[गपशप] रणबीर कपूर को होली खेलना बिल्कुल पसंद नहीं है। लेकिन फिर भी जब वो जमकर होली खेलें और वो भी बिना कैटरीना के तो क्या कैट को बुरा लगना चाहिए। अगर उनके साथ इस होली में दीपिका पादुकोण शरीक हों, तो क्या कैट को बुरा लगना चाहिए। अगर उनकी इस होली मस्ती की फोटो रणबीर की मम्मी बड़े प्यार से अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करें तो क्या कैट को बुरा लगना चाहिए। भई हर बात तो बुरा ना मानो होली है कहकर नहीं टाली जा सकती!
दरअसल, रणबीर कपूर की मम्मी नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर बलम पिचकारी की एक फोटो डालते हुए अपने फैन्स को होली विश किया। अब बस गपशप गली को कुछ नया तो मिलना ही था। लेकिन बात केवल गपशप की ही नहीं है। कैटरीना के लिए नीतू कपूर की ये अस्वीकृति कई बार देखने को मिली है।
पहले भी उन्होंने एक फैमिली फोटो से कैट को क्रॉप कर के इंस्टाग्राम पर डाला था। वहीं इस बात पर प्रतिक्रिया देते हुए ऋषि कपूर ने कहा कि लोग केवल गॉसिप बनाते हैं। वो गाना उनके बेटे ने गाया है और इसलिए बस उन्होंने यह तस्वीर शेयर की। खैर हम तो बस यूं ही कह रहे हैं कि अगर वो चाहती थीं तो ये तस्वीर भी शेयर कर सकती थीं।
या फिर ये फोटो भी होली मुबारक का ही मेसेज देती!


Click it and Unblock the Notifications





