HOLI FEVER:होली खेलने के बाद उन्हीं कपड़ों में निकल आए STARS!
[गपशप] होली की सारी मस्ती निकल चुकी है लेकिन भई होली मतलब दो तीन तक तो ठंडई और भांग का अरस...रसअ....उफ्फ असर होना चाहिए। हमें तो है! और हमारे फिल्मी सितारों पर भी है। होली मतलब रंग और धूम धड़ाका। गुब्बारे पिचकारी और ढोल की धड़म...उफ्फ्फ धमक पर रंग बरसे.....उफ्फ बरसे। हमारी होली अच्छी बीती ये तो आप सझम....उफ्फ्फ समझ ही रहे होंगे।
लेकिन हमारे सितारों पर से तो होली का खुमार उतरा ही नहीं है। असल में देखिए बात ये है कि बॉलीवुड मतलब फैशन और फैशन मतलब बॉलीवुड लेकिन हमारे सितारे लगता है होली से बहुत प्यार करते हैं। वरना इतने रंग बिरंगे कपड़े पहन कर रोज़ घूमना भी भइया कॉन्फिडेंस है।
हमारी नज़र ऐसी ही कुछ तस्वीरों पर गई जिन्हें देखकर लगेगा कि आप के ये फेवरिट सितारे कहीं से या तो होली मनाकर आ रहे हैं या अपने होली वाले कपड़ों को ही पहन के निकल गए हैं। आप भी देखिए उनका ये अजीब होली का खुमार और इन स्टार्स को हम बस यही कहेंगे कि बुरा ना मानो होली है!


Click it and Unblock the Notifications