बुरा ना मानो होली है: अजय या शाहरूख किसे मिलेगा 'ghanta' अवार्ड
[फीचर] होली है भई...और होली के साथ ही घुल गए हैं मस्ती के रंग। तो होली की ऐसी ही मस्ती में लोग कुछ भी करके साइड होने का मूड बनाते हैं। हो भी क्यों ना होली का ही उसूल है ना भाई कि कोई कुछ भी कहे पर बुरा नहीं मानने का। तो सुपरस्टार्स की खिंचाई करने का इससे अच्छा मौका क्या हो सकता है। और सबका हक बनता है क्योंकि जो इन सुपरस्टार्स ने हमारे साथ किया वो भी कुछ अच्छा नहीं था।
2014 में बहुत सी ऐसी फिल्में आईं जिनकी रील उठाकर अरब सागर में फेंक देनी चाहिए या फिर नासा के किसी स्पेसशिप में डालकर इस दुनिया से दूर भेज देनी चाहिए। क्योंकि जितना टॉर्चर इन फिल्मों ने किया उतना कोई किसी के साथ नहीं कर सकता। वो भी उन दर्शकों के साथ जो दो रोटी कम खाएंगे पर फिल्में ज़रूर देखेंगे। बॉलीवुड उनके खून में बहता है पर उसी बॉलीवुड ने उनके अपने खून ने उन्हें धोखा दिया। तो बस ऐलान हो गया घंटा अवार्ड का उन सब एक्टर्स और फिल्मों के लिए जिन्हें हमारे साथ ऐसा करने का कोई हक नहीं था।
देखिए घंटा अवार्ड की पूरी नॉमिनेशन लिस्ट यहां पर बुरा मत मानिएगा....अरे अभी तो बताया भई...होली है!


Click it and Unblock the Notifications











