MeToo in Mollywood: डायरेक्टर ने एक्ट्रेस को बनाया 'सेक्स स्लेव', बेटी कहकर बार-बार किया रेप

Mollywood

MeToo in Mollywood: हेमा कमेटी रिपोर्ट (Hema Committee Report) और #MeToo विवाद के चलते मलयालम फिल्म इंडस्ट्री (Malayalam Film Industry) में एक के बाद एक चौंकाने वाले राज सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस सुजाता, जो अपने स्क्रीन नेम सौम्या से जानी जाती हैं, उन्होंने चौंकाने वाला दावा किया है।

18 साल की उम्र में डायरेक्टर के कॉन्टैक्ट में आईं

एक्ट्रेस सुजाता का दावा है कि जब वह सिर्फ 18 साल की थीं, तब एक तमिल फिल्ममेकर ने उन्हें "सेक्स स्लेव" बनने के लिए तैयार किया था। बिना नाम लिए, सौम्या ने NDTV को बताया कि जब वह 18 साल की थीं, तब उन्होंने अपने कॉलेज में थिएटर ग्रुप के जरिए शोबिज में कुछ कनेक्शन बनाए थे और तभी तमिल डायरेक्टर ने उन्हें एक फिल्म में कास्ट करने के लिए उनके पिता से कॉन्टैक्ट किया था।

यह भी पढ़ें- अधेड़ उम्र की महिला को तीन दिन तक कमरे में रखा बंद, देते रहे ड्रग्स और करते रहे रेप

डर के मारे रहीं चुप

उन्होंने खुलासा किया कि जब वो उस डायरेक्टर से पहली बार मिली थीं तो अनकंफर्टेबल महसूस कर रही थीं। हालांकि, एक्ट्रेस को लगा कि डायरेक्टर के साथ काम करना उनके लिए जरूरी है क्योंकि उन्होंने उन्हें इस रोल में कास्ट करने के लिए बहुत पैसा खर्च किया था। हालांकि, एक बार जब वह सेट पर पहुंचीं, तो डायरेक्टर ने उन्हें साइलेंट ट्रीटमेंट दिया, जिससे सौम्या डर गईं क्योंकि वो मौके को अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहती थीं।

यह भी पढ़ें- ट्रांसजेंडर महिला को पेड़ पर बांधकर एक्टर्स और फिल्ममेकर्स ने मिलकर किया गैंगरेप, मामला दर्ज

बेटी कहकर किया रेप

सौम्या ने बताया कि डायरेक्टर और उनकी पत्नी उन्हें घर ले आए और उन्हें खाना और मिल्कशेक दिया। "एक दिन, जब उनकी पत्नी आसपास नहीं थी, तो इस आदमी ने मुझे अपनी बेटी कहते हुए मुझे चूमा। मैं पूरी तरह से हैरान रह गई। मैं अपने दोस्तों को बताने के लिए बहुत बेताब थी, लेकिन ऐसा नहीं कर पाई। मुझे शर्म आ रही थी, मुझे लगा कि मैंने ही कुछ गलत किया है और मुझे इस आदमी के साथ अच्छा बर्ताव करना चाहिए था।" उन्होंने याद करते हुए कहा कि वह फिल्म की रिहर्सल के लिए अक्सर उनके घर जाती रहीं।

यह भी पढ़ें- लिफ्ट में जाकर एक्ट्रेस संग गंदी हरकत करने लगा था एक्टर, अभिनेत्री ने मारा जोरदार थप्पड़, करियर हुआ बर्बाद

पुलिस से की कंपलेंट

उन्होंने यह भी कहा कि डायरेक्टर उन्हें अपनी बेटी कहते थे और यह भी कहते थे कि वह उनसे एक बच्चा चाहते हैं। उन्होंने कहा, "उसने मेरे दिमाग के साथ खिलवाड़ किया...मुझे इस शर्म की भावना से उबरने में 30 साल लग गए।" सौम्या ने कहा कि उन्होंने अपनी आपबीती पुलिस को बता दी है और कहा कि वह अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डायरेक्टर का नाम पब्लिक नहीं करना चाहतीं।

यह भी पढ़ें- इस एक्ट्रेस के साथ उसी के पिता ने की गंदी हरकतें, सालों बाद जाकर उठाई आवाज कहा- 'यह कोई समझौता नहीं था बल्कि...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X