Mollywood Rape: ट्रांसजेंडर महिला को पेड़ पर बांधकर एक्टर्स और फिल्ममेकर्स ने मिलकर किया गैंगरेप, मामला दर्ज

Mollywood

Mollywood Rape Case: मलयालम एक्टर्स और फिल्म मेकर्स के खिलाफ यौन उत्पीड़न के बढ़ते मामलों के बीच, एक ट्रांसजेंडर महिला ने फिल्म निर्माता विनीत और चार अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने उसे बांध दिया और केरल के चित्तूर में उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

ऑनमैनोरमा की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 12 अप्रैल को हुई जब विनीत ने पीड़िता को अपनी फिल्म का एक सीन समझाने के बहाने चित्तूर फेरी के पास एक फ्लैट में बुलाया। शिकायतकर्ता मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में मेकअप आर्टिस्ट के रूप में काम करती है।

हालांकि, जैसे ही वह वहां पहुंची, विनीत ने उन्हें सीन समझाने के बहाने उसे एक पेड़ से बांध दिया और उसके साथ बलात्कार किया। आधिकारिक शिकायत में कहा गया है कि विनीत ने अपने चार दोस्तों से उन्हें जाने देने से पहले उनके साथ बलात्कार करने को कहा। रिपोर्ट में कहा गया है कि पीड़िता ने 13 अगस्त को शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस से संपर्क किया, लेकिन पुलिस ने शुरू में मामला दर्ज करने में आनाकानी की।

बाकी चार लोगों की पहचान संतोष वर्की, एलिन जोस परेरा, ब्राइट और अभिलाष के रूप में हुई है। संतोष दक्षिण में एक प्रसिद्ध सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हैं, वहीं एलिन भी अपनी मूवी क्रिटिक और मॉलीवुड कमेंट्री के लिए व्यापक रूप से जाने जाते हैं। मामले में नामित आरोपियों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

इस बीच, कई एक्ट्रेस ने मलयालम एक्टर्स और फिल्ममेकर्स पर वर्कप्लेस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जिसके बाद सुपरस्टार मोहनलाल ने मंगलवार 27 अगस्त को एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (एएमएमए) के अध्यक्ष पद से कार्यकारी समिति के सभी सदस्यों के साथ इस्तीफा दे दिया।

दो महीने के अंदर एक नई समिति भी गठित की जाएगी और हेमा रिपोर्ट की फाइंडिंग्स की पुष्टि के लिए कड़ी जांच के आदेश दिए गए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X