Mallika Sherawat को देख पैपराजी ने पूछा ऐसा सवाल, एक्ट्रेस ने दिया जवाब- 'तेरे दूध के दांत टूटे हैं या नहीं?'

Mallika Shehrawat

Mallika Sherawat Video: मल्लिका शेरावत लंबे समय के बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं। जल्द ही वो राज शांडिल्य की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में राजकुमार राव और त्रिप्ति डिमरी भी लीड रोल में हैं।

Mallika Sherawat ने दिया करारा जवाब

हाल ही में एक्ट्रेस अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के लिए नजर आईं। मल्लिका को पैपराजी के लिए पोज देते हुए देखा गया, पैपराजी ने उनके लुक की तारीफ भी की और साथ ही कहा- "आपको पहली बार देखा इसलिए वाह कर रहा है।" एक्ट्रेस ने मजाकिया अंदाज़ में जवाब दिया, "कमाल है, 20 साल से मैं इंडस्ट्री में हूं, तूने मुझे पहली बार देखा?"

यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh ने फैन पर लुटाया प्यार, जोश-जोश में जूते भी कर दिए गिफ्ट, पता चला पाकिस्तान से है तो...

Mallika Sherawat का वीडियो वायरल

इसके अलावा, पैपराजी ने बताया कि वो उन्हें असल जिंदगी में पहली बार देख रहे थे। मल्लिका ने कहा, "ये बच्चा है। इसके दूध के दांत टूटे हैं या नहीं?" इसके बाद मर्डर एक्ट्रेस ने पैपराजी से सिनेमाघरों में उनकी फिल्म देखने की भी रिक्वेस्ट की।

यह भी पढ़ें- IIFA को टक्कर देने चला Pakistan! Hum Awards में Mahira Khan का ऐसा डांस देखकर लोगों ने उड़ाई खूब खिल्ली

Mallika Sherawat की आने वाली फिल्म

इससे पहले, 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के डायरेक्टर राज ने खुलासा किया कि उन्होंने चंदा का रोल खासतौर पर मल्लिका के लिए लिखा था। मनी कंट्रोल के साथ एक खास बातचीत में, राज ने शेयर किया कि एक्ट्रेस यह जानकर हैरान रह गईं कि उन्हें एक हिंदी फिल्म में रोल मिला रहा है, ना कि एक आइटम सॉन्ग मे। राज ने बताया- "मैंने उन्हें फोन किया, मैंने तुम्हारे लिए एक रोल लिखा है, और वह बोली, सच में, मुझे लगा कुछ गाने के लिए बुला रहे हो। जिस पल उन्होंने रोल सुना, उन्होंने तुरंत हां कर दी।"

Read more about: mallika sherawat
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X