Exclusive: 'मद्रास कैफे' एक नये नजरिये की फिल्म
बॉक्स आफिस पर काफी लटके झटकों वाली फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' की धमाल के बीच आज एक नई सोच और गंभीर कहानी वाली फिल्म 'मद्रास कैफे' रिलीज हुई है। तमिलनाडु में लगातार इस फिल्म का विरोध फिल्म की रिलीज से पहले ही हो रहा था, जिसके कारण फिल्म लगातार हेडलाइन में बनी हुई थी।
फिल्म के बारे में लोग क्या सोच रहे थे और उन्हें फिल्म देखने के बाद कैसे लगी? यह जानने के लिए वनइंडिया की टीम पहुंची मल्टीप्लैक्स जहां लोगों ने पहले दिन का शो देखने के लिए टिकट खरीदी थी। फिल्म देखने के बाद हॉल से निकले दिल्ली के आशतोष, मुंबई की सुनैना हसन और बैंगलोर के मोहित खन्ना ने वनइंडिया से कहा कि जॉन अब्राहम ने एक बहुत अच्छी फिल्म बनायी है, जिसे कि सार्थक सिनेमा की उपाधि से नवाजा जा सकता है।(Review)
फिल्म में मनोरंजन के साथ एक नयी सोच और संदेश है जिसे हर भारतीय को देखना चाहिए। जो लोग फिल्म का विरोध कर रहे हैं, उन्हें कम से कम एक बार यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए क्योंकि फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं जिसका विरोध किया जा सके क्योंकि जो कुछ भी फिल्म में दिखाया गया है वह सब कुछ हमारे देश में घटित हुआ है जिसे चाहकर भी नकारा नहीं जा सकता है।
मोहित ने कहा कि जॉन के करियर की यह बेस्ट फिल्म है। नरगिस औऱ राशि का भी काम अच्छा है लेकिन जॉन ऐसी फिल्म भी बना सकते थे ऐसा सोचना थोड़ा मुश्किल था लेकिन कुल मिलाकर निर्देशक सुजीत सरकार ने दिल पर दस्तक देने वाली फिल्म बनायी है 'मद्रास कैफे' ।
जहां फिल्म का पहला शो देखकर लौटे लोगों की यह प्रतिक्रिया है, वहीं समीक्षकों ने भी फिल्म की जबरदस्त तारीफ की है देखते हैं फिल्म की सक्सेस के बारे में बॉक्सऑफिस रिपोर्ट क्या कहती है जो कि सोमवार को प्राप्त होगी।


Click it and Unblock the Notifications












