चेन्नई की सक्सेस पार्टी में शाहरूख ने रोहित को चूमा...
सबको पता है कि शाहरूख की चेन्नई एक्सप्रेस ने बॉक्सऑफिस पर काफी कमाल कर दिया है और फिल्म रिकार्ड पर रिकार्ड बनाये जा रही है। तो इस जीत के जश्न पर हर उसका अधिकार है जो कि इस फिल्म से जु़ड़ा हुआ है जिसे कि शाहरूख खान अच्छी तरह से समझते हैं इसलिए उन्होंने फिल्म की सक्सेस पार्टी में हर उस व्यक्ति को बुलाया और इज्जत दी जो कि इस फिल्म से प्रत्यक्ष से अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ था।
फिल्म की इस सक्सेस पार्टी में क्रू मेंबर से लेकर फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी से साथ हर वह छोटा-बड़ा इंसान मौजूद था जिसने कि फिल्म में स्टंट से लेकर चाय पिलाने तक का काम किया था। हालांकि पार्टी में फिल्म की हिरोईन दीपिका पादुकोण ही नहीं दिखायी दीं लेकिन उन्हें बड़े ही आदर के साथ शाहरूख ने बुलाया था जो कि अपनी पर्सनल कारणों की वजह से पार्टी में नहीं पहुंची।
लेकिन इस सक्सेस पार्टी में एक बड़ी ही हैरान कर देने वाली बात हुई, जानना चाहते है क्या? तो सुनिये इस पूरी पार्टी में शाहरूख खान ने सबके सामने रोहित को किस कर लिया जो कि अपने आप में एक बड़ी बात थी लेकिन लोग सोचने लगे कि शाहरूख गले लगाकर या तारीफ करके रोहित से अपना प्यार जता सकते हैं लेकिन उन्हें किस करने की क्या जरूरत थी? जिस समय रोहित को शाहरूख ने चूमा.. उसकी उम्मीद खुद रोहित को भी नहीं थी, उनका रियेक्शन उस समय देखने लायक था। नीचे की स्लाइड पर क्लिक कीजिये..आपको खुद पता चल जायेगा कि हम झूठ नहीं बोल रहे हैं।
मालूम हो कि हिंदी बॉक्सऑफिस पर शाहरूख की इस फिल्म ने 180 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया हैं जबकि फिल्म की लागत 75 करोड़ थी। फिल्म ने केवल भारत मेंही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी जमकर पैसा कमाया है और लगातर कमा रही है। अकेले पाकिस्तान के कराची शहर में अब तक 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने 200 करोड़ के ज्यादा का बिजनेस किया है।
आईये देखते हैं कि शाहरूख की इस सक्सेस पार्टी में कौन-कौन पहुंचा...


Click it and Unblock the Notifications











