'लुटेरा' से करेंगी एकता कपूर हैट्रिक पूरी
आने वाले 5 जुलाई को बड़े पर्दे पर एकता कपूर निर्मित फिल्म लुटेरा प्रदर्शित होने जा रही है। एकता को लगता है कि उनकी यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर जरूर हिट होगी। एकता फिल्म के प्रजेनटेशन से खासा प्रभावित है इसलिए एकता की चाहत है कि वह अपनी इस फिल्म को अपने चाहने वालों को फिल्म रिलीज होने से एक दिन पहले दिखायें।
वैसे अगर वाकई में एकता कपूर की लुटेरा हिट होती है तो बॉक्सऑफिस पर एकता कपूर की यह हैट्रिक होगी क्योंकि इससे पहले एकता कपूर निर्मित दोनों फिल्में एक थी डायन और शूटआउट एट वडाला दोनों ही ने बॉक्सऑफिस पर बढ़िया बिजनेस किया और हिट हुई।
मालूम हो पचास के दशक की कहानी पर बनी फिल्म लुटेरा में हीरो ऱणवीर सिंह है और हिरोईन सोनाक्षी सिन्हा। लुटेरा एक प्यार और कश्मकश की कहानी है जिसका प्रमोशन जोर-शोर से किया जा रहा है। फिल्म की कहानी उस समय की है जिस वक्त हमारे देश में जमींदारों का राज हुआ करता था। फिल्म के निर्देशक विक्रमादित्य हैं जिन्होंने फिल्म उड़ान बनायी थी।
आईये आपको बताते हैं लुटेरा के बारे में दिलचस्प बातें...


Click it and Unblock the Notifications