सोनाक्षी से टाइम मैनजमेंट सीख रहे हैं रणवीर
चंद फिल्मों से ही सिने दर्शकों की पसंद बने दिल्ली के छोरे यानी रणवीर सिंह इन दिनों खासा चर्चित है वजह है उनकी आने वाली फिल्म लुटेरा.. जिसके प्रोमो और गानों ने लोगों को अभी से दीवाना बना दिया है। फिल्म के प्रचार में व्यस्त रणवीर सिंह ने कहा कि इन दिनों वह खासा बिजी है, औरों का तो छोड़िये, मेरे पास तो खुद के लिए ही वक्त नहीं हैं। जिसकी वजह से मैं काफी परेशान भी हो जाता था लेकिन मेरी मुश्किल सोनाक्षी ने दूर कर दी।
सोनाक्षी काफी व्यस्त अभिनेत्री है बावजूद इसके वह अपने और अपने परिवार के लिेए भरपूर समय निकाल पाती है। मैंने टाइम मैनेजमेंट उसी से सीखा है। उसके साथ काम करके अच्छा लगा, आगे भी कोई प्रोजेक्ट अगर उनके साथ मिला तो मैं जरूर उसके साथ करना चाहूंगा।
मालूम हो कि रणवीर-सोनाक्षी दोनों फिल्म लुटेरा में पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म 5 जुलाई को रिलीज हो रही है। साइन होने पर लोगों ने इस जोड़ी को मिसमैच कहा था लेकिन फिल्म के गानों और प्रोमो देखकर लोगों ने सोनाक्षी-रणवीर को रोमांटिकली सेक्सी जोड़ी करार दिया है।
आईये आपको दिखाते हैं लुटेरा की कुछ तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications