लुटेरा से पहले सोनाक्षी ने रणवीर-अनुष्का का ब्रेक-अप करवाया?

भले ही आज आने वाली फिल्म लुटेरा को देखकर लोगों को सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह के बीच की कमेस्ट्री काफी सिजलिंग और सेक्सी लगे लेकिन कहावत है कि सोनाक्षी-रणवीर के बीच की यह कमेस्ट्री रील लाइफ की नहीं बल्कि रीयल लाइफ की देन है।

कहा जाता है कि सोनाक्षी को रणवीर सिंह खासा पसंद हैं, एक बार किसी चैट शो में सोनाक्षी ने कहा था कि अगर उन्हें कभी कोई रणवीर सिंह जैसा बांका छोरा मिलेगा तो वह जरूर डेट करना पसंद करेंगी। जिसके बाद ही अनुष्का शर्मा को सोनाक्षी-रणवीर की नजदीकियां खटकने लगी थी जो कि उस समय झगड़े में तब्दील हो गयीं जिस समय आईफा अवार्ड समारोह में रणवीर ने अनुष्का को छोड़कर सोनाक्षी के साथ स्टेज डांस किया था जिसे देखकर हर कोई दोनों को परफेक्ट कपल कह रहा था। कहा जाता है कि आईफा के बाद ही अनुष्का और रणवीर में जमकर झगड़ा हुआ और दोनों अलग हो गये।

लेकिन उसके बाद सोनाक्षी-रणवीर साथ नहीं दिखे.. और अचानक से दोनों की फिल्म लुटेरा लोगों के सामने आ गयी जिसमें दोनों काफी अच्छे लग रहे हैं। रणवीर सोनाक्षी से खासा प्रभावित है, उन्होंने कहा कि मैंने टाइम मैनेजमेंट उसी से सीखा है। उसके साथ काम करके अच्छा लगा, आगे भी कोई प्रोजेक्ट अगर उनके साथ मिला तो मैं जरूर उसके साथ करना चाहूंगा।

मालूम हो कि रणवीर-सोनाक्षी दोनों फिल्म लुटेरा में पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म 5 जुलाई को रिलीज हो रही है। साइन होने पर लोगों ने इस जोड़ी को मिसमैच कहा था लेकिन फिल्म के गानों और प्रोमो देखकर करण जौहर ने सोनाक्षी-रणवीर को रोमांटिकली सेक्सी जोड़ी करार दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X