PICS: कृति सैनन ने शुरू की दिलवाले की शूटिंग
[बॉलीवुड समाचार] वरूण धवन के बाद कृति सैनन ने भी दिलवाले की क्रू जॉइन कर ली है और अपने रोल की शूटिंग शूरू कर दी है। डायरेक्टर रोहित शेट्टी शाहरूख खान-काजोल स्टारर इस फिल्म में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं और इसलिए फिल्म का काम फुल ऑन स्पीड से चल रहा है।
कृति सैनन पहले दिन की शूट पर जाने से पहले सबसे गुड लक मांग चुकी हैं और उन्होंने तस्वीरें भी ट्वीट कीं। वहीं वरूण धवन को जॉइन करने के बाद वो सुपर एक्साईटेड हैं और सेट पर से लगातार सेल्फी पोस्ट कर रही हैं।
ALSO READ: MISTAKE: शाहरूख के साथ इतनी फिल्में रिजेक्ट कर चुकी हैं काजोल!
शाहरूख-काजोल स्टारर इस फिल्म में अजय देवगन भी एक कैमियो करते नज़र आएंगे। वहीं फिल्म में संजय मिश्रा और जॉनी लीवर भी नज़र आएंगे। इसके अलावा फिल्म में विनोद खन्ना और कबीर बेदी भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications


