कृति सैनन के लिए शाहरूख बने एक CUTE से सुपर सीनियर
[बॉलीवुड समाचार] शाहरूख खान और काजोल की वापसी का एक्साइटमेंट सबको इतना है कि दिलवाले की बाकी की कास्ट भूल गए। रोहित शेट्टी दिलवाले का पहला शेड्यूल वरूण धवन और कृति सैनन के साथ करने वाले हैं और इसके लिए दोनों ही एक्टर्स बहुत एक्साइटेड।
लेकिन कृति सैनन का उत्साह उस समय दोगुना हो गया जब शाहरूख ने खुद उन्हें अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए ऑल द बेस्ट कहा। कृति ने ट्वीट करके कहा कि ये उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है और वो बहुत ज़्यादा एक्साइटेड हैं। वो वरूण धवन के साथ शूटिंग शुरू करने का इंतज़ार ही नहीं कर पा रही हैं।
ALSO READ: MISTAKE: शाहरूख के साथ इतनी फिल्में रिजेक्ट कर चुकी हैं काजोल!
इस बात पर इंडस्ट्री के सुपर सीनियर होने के नाते शाहरूख खान ने अपनी इस को स्टार को तुरंत प्रोत्साहन देते हुए कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि ये उनके लिए एक बेहतरीन और यादगार अनुभव हो। वहीं उन्होंने कृति को अच्छे से काम करने की भी सलाह दी और रोहित के बारे में भी दो चार अच्छी बातें कह डाली। अब तो दिलवाले का इंतज़ार ही नहीं हो रहा...कब है क्रिसमस!


Click it and Unblock the Notifications
