सारा-कृति पर भारी पड़ी 1200 करोड़ी वाली एक्ट्रेस? Kartik Aaryan की मां ने 11 साल छोटी हसीना को भेजा रिश्ता!

Kartik Aaryan

Kartik Aaryan Mother Video: कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर की डेटिंग हिस्ट्री काफी लंबी रही है। अब तक सारा अली खान, अनन्या पांडे और कृति सेनन जैसी उनकी को-स्टार्स के साथ उनके लिंक-अप की अफवाहें उड़ी हैं।

कार्तिक आर्यन की मां का बयान वायरल

अब, कुछ दिनों पहले, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक्टर की नई को-स्टार श्रीलीला को उनके फैमिली पार्टी में देखा गया था। जल्द ही, लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद कार्तिक और साउथ स्टार डेटिंग कर रहे हैं और इसलिए वह उनकी फैमिली पार्टी में शामिल हुईं। अब, आग में घी डालने का काम कार्तिक की मां ने किया है।

यह भी पढ़ें- Fact Check: पवैलियन में बैठे Yuzvendra Chahal और RJ Mahvash पर चढ़ा आशिकी का रंग? लोगों ने बनाए वीडियो

डॉक्टर को चुनेंगी कार्तिक की मां

IIFA 2025 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें करण जौहर कार्तिक की मां माला तिवारी से पूछते हैं कि वह अपने घर (कार्तिक की पत्नी) के लिए किसे चुनेंगी। दर्शकों ने अनन्या का नाम चिल्लाना शुरू कर दिया। लेकिन, एक्टर की मां ने कहा, "घर की डिमांड बहुत अच्छी डॉक्टर की है।"

यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan और Kareena Kapoor का जल्द होने वाला है तलाक? आपस में बात नहीं करती ये स्टार जोड़ी!

कार्तिक आर्यन ने दी सफाई

करण ने तुरंत कार्तिक से कहता है, "आप एक डॉक्टर के साथ तो काम कर रहे हैं।" तो, एक्टर कहते हैं, "नई नई, वो सच में डॉक्टर बोल रही हैं।"

यह भी पढ़ें- ज्योतिष ने स्टार किड्स के भविष्य पर कर दी अनोखी भविष्यवाणी, राशा को बताया नंबर वन लेकिन इन्हें बताया फिसड्डी!

क्या कार्तिक श्रीलीला का रिश्ता तय?

आपको बता दें कि श्रीलीला के पास मेडिकल की डिग्री है। उन्होंने 2021 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है। इसलिए, अब फैंस सोच रहे हैं कि क्या कार्तिक की मां श्रीलीला और एक्टर के रिश्ते की ओर इशारा कर रही थीं।

Take a Poll

यह भी पढ़ें- Udit Narayan ने अपनी ही किस कॉन्ट्रोवर्सी के लिए मजे, सबके सामने कहा- 'ये उदित की पप्पी तो नहीं'

एक साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं कार्तिक और श्रीलीला

इस बीच, कार्तिक और श्रीलीला ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसका डायरेक्शन अनुराग बसु कर रहे हैं। ऐसी खबरें थीं कि फिल्म का नाम आशिकी 3 होगा, लेकिन निर्माताओं ने अभी तक इसका ऑफिशियल ऐलान नहीं की है। हालांकि, कुछ हफ्ते पहले शेयर किए गए फिल्म के टीजर में मेकर्स ने ऑरिजिनल आशिकी फिल्म के एक गाने का इस्तेमाल किया है। यह फिल्म श्रीलीला की बॉलीवुड में पहली फिल्म होगी और हर कोई हिंदी फिल्म में उनका काम देखने के लिए एक्साइटेड है।

कौन हैं श्रीलीला

श्रीलीला 14 जून 2001 को जन्मीं भारतीय मूल की एक अमेरिकी एक्ट्रेस हैं जो मुख्य रूप से कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में दिखाई देती है। 2019 में उन्‍हें बतौर लीड कन्‍नड़ फिल्‍म 'किस' में कास्‍ट किया गया। फिल्‍म में श्रीलीला की बड़ी तारीफ हुई। श्रीलीला जितनी हसीन हैं, पढ़ने में उतनी ही तेज-तर्रार भी। वह बचपन से ही अपनी मां की तरह डॉक्‍टर बनना चाहती थीं। श्रीलीला को बचपन से ही डांस का शौक रहा है। उन्‍होंने स्‍कूल के दिनों में ही भरतनाट्यम की ट्रेनिंग भी ली। श्रीलीला को आखिरी बार 'पुष्पा 2' के आइटम सॉन्ग 'किसिक' में देखा गया था और इस गाने में उनके मूव्स ने तहलका मचा दिया था।

FAQs
साल 1990 में रिलीज हुई आशिकी के लीड एक्टर का क्या नाम था?

आशिकी, साल 1990 में रिलीज हुई एक म्यूजिकल रोमांस ड्रामा फिल्म है। फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल लीड रोल में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी और इसके गाने आज भी खूब पसंद किए जाते हैं।

Filmibeat Entertainment

More from Filmibeat

Read more about: kartik aaryan sreeleela
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X