..................... Kartik Aaryan Chandu Champion Wraps A Power Packed Action Schedule In Picturesque Kashmir - Hindi Filmibeat

'चंदू चैंपियन' की शूटिंग के लिए उठानी पड़ी काफी दिक्कतें, Kartik Aaryan को ऊंचे पहाड़ पर चढ़कर...

Kartik Aaryan

Chandu Champion Movie Packup: एक्टर कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म 'चंदू चैंपियन' साल की सबसे बड़ी रिलीज़ में से एक होने वाली है। ये फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी है। फिल्म की शूटिंग को लेकर पिछले कुछ समय से काफी चर्चा है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को कई खूबसूरत लोकेशन्स पर फिल्माया गया है।

फिल्म की लोकेशन को लेकर अब यूनाइटेड किंगडम से लेकर महाराष्ट्र के डब्ल्यूएआई और कश्मीर की खूबसूरत वादियों का नजारा कैप्चर किए हुए इस फिल्म को लेकर एक और हैरान करने वाली अपडेट सामने आया है।

यह भी पढ़ें- तलाक के ऐलान के बाद पहली बार नजर आईं Esha Deol, वीडियो में बता ही दिया कैसा है उनका अब हाल

दरअसल, इस फिल्म में कश्मीर की अरु घाटी की नैचुरल सुंदरता को बड़े पैमाने पर कैद किया है। विशाल पहाड़ से लेकर दीवाना कर देने वाले नजारों तक, यह फिल्म निश्चित रूप से एक रोमांचक अनुभव होगी। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म शूटिंग लोकेशन तक पहुंचने के लिए कार से 30 मिनट लगते थे और फिर 20 मिनट की खड़ी चढ़ाई की दूरी चलकर तय करनी होती थी। इसके साथ ही टीम को उपकरण ऊपर ले जाने में मदद के लिए रस्सियों की जरूरत पड़ती थी।

यह भी पढ़ें- हनीमून पर Karishma Kapoor के पति ने एक्ट्रेस की लगा दी थी बोली, अपने दोस्तों को बताई थी एक रात की कीमत

लोकेशन तक पहुंचना अपने आप में एक बड़ा काम था। यहीं नहीं जिस जगह पर टीम शूट कर रही थी वहां कनेक्टिविटी भी नहीं थी और उन्हें केवल होटलों में ही कनेक्शन वापस मिलता।

यह फिल्म कार्तिक और कबीर की साथ में पहली फिल्म है और सुपरहिट 'सत्यप्रेम की कथा' के बाद साजिद नाडियाडवाला के साथ दूसरी फिल्म है। यह तिकड़ी एक ऐसे व्यक्ति की दिलचस्प रियल कहानी लेकर आ रही है जिसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया था। चंदू चैंपियन 14 जून 2024 को अपनी ग्रैंड रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।

Read more about: chandu champion kartik aaryan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X