..................... Karisma Kapoor Ex-Husband Sunjay Kapur Forced Her To Sleep With His Friends - Hindi Filmibeat

हनीमून पर Karishma Kapoor के पति ने एक्ट्रेस की लगा दी थी बोली, अपने दोस्तों को बताई थी एक रात की कीमत

Karishma Kapoor Divorce Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर एक समय अपने ग्लैमर और एक्टिंग की वजह से बॉक्स ऑफिस पर राज किया करती थीं। वह 90 के दशक की सबसे फेमस और पसंद की जाने वाली एक्ट्रेसेस में से एक थीं। लेकिन उनकी निजी जिंदगी हमेशा विवादों का हिस्सा ही बनी रहीं।

करिश्मा कपूर ने 'राजा हिंदुस्तानी', 'दिल तो पागल है', 'फिजा', 'जुड़वा', 'बीवी नंबर 1', 'राजा बाबू', 'कुली नंबर 1', 'जीत' और कई अन्य फिल्मों में बेहतरीन परफॉर्मेंस दिया। गोविंदा से लेकर सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान और कई अन्य लोगों के साथ स्क्रीन शेयर करने से लेकर, एक्ट्रेस ने कई ए-लिस्टर मेल एक्टर्स के साथ काम किया है।

करिश्मा कपूर ने साल 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी की थी और एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। उनका शादीशुदा जीवन बहुत दिक्कतों से भरा था और एक्ट्रेस ने अपने पति पर काफी गंभीर इल्जाम लगाए थे। एक्ट्रेस के हिसाब से उन्हें उनके पति की वजह से मानसिक आघात झेलना पड़ा था।

karishma kapoor

एक्ट्रेस ने साल 2014 में तलाक के लिए अर्जी दी। उनके अलग होने के बाद उनके बच्चों की कस्टडी के लिए तीखी कानूनी लड़ाई हुई। उन्होंने दो बच्चों समायरा और कियान को जन्म दिया। एक-दूसरे पर खूब आरोप-प्रत्यारोप के बाद उनके बच्चों की कस्टडी एक्ट्रेस को दे दी गई, जो अब उनके साथ मुंबई में रहती हैं।

अपनी याचिका में करिश्मा कपूर ने खुलासा किया कि उनके हनीमून पर संजय कपूर ने उन्हें नीलाम करने की कोशिश की और उन्हें अपने दोस्तों के साथ सोने के लिए मजबूर किया। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने अपने पति के प्रपोजल को इनकार कर दिया, तो संजय ने उस पर शारीरिक हमला किया और यहां तक ​​कि अपने एक दोस्त को उनकी कीमत भी बताई।

अपनी शादी की शुरुआत से ही घरेलू शोषण का सामना करने वाली एक्ट्रेस ने यह भी दावा किया कि संजय ने अपनी मां से उन्हें एक बार थप्पड़ मारने को कहा था। जब करिश्मा प्रेग्नेंट थीं और वह उस आउटफिट में फिट नहीं बैठ पा रही थीं जो उनकी सास उन्हें पहनाना चाहती थीं, तो संजय ने कथित तौर पर अपनी मां से एक्ट्रेस को थप्पड़ मारने के लिए कहा था।

करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने एक बार एक इंटरव्यू में कहा था कि वह कभी नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी संजय से शादी करे। उन्होंने अपने दामाद को "थर्ड क्लास आदम" कहा जो पूरी तरह से शराब पीने और हिंसा में लिप्त रहता था।

साल 2016 में करिश्मा ने पति संजय कपूर से तलाक ले लिया था। इस दौरान उन्हें संजय ने दोनों बच्चों के नाम पर 14 करोड़ के बॉन्ड खरीद कर दिए थे। इसके अलावा करिश्मा को संजय के पिता का एक घर भी दिया गया था। इतना ही नहीं आज तक हर महीने संजय कपूर करिश्मा कपूर को 10 साल रुपए भत्ता भी देते हैं।

Read more about: karisma kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X