..................... Esha Deol makes her first appearance after separation announcement from Bharat Takhtani - Hindi Filmibeat

तलाक के ऐलान के बाद पहली बार नजर आईं Esha Deol, वीडियो में बता ही दिया कैसा है उनका अब हाल

Esha Deol

Esha Deol Video: ईशा देओल और भरत तख्तानी, जो एक समय में बॉलीवुड की फेमस जोड़ी थे, उन्होंने अपनी एक दशक पुरानी शादी को खत्म करते हुए अलग होने की घोषणा करके कई लोगों को हैरान कर दिया। अब तलाक के ऐलान के बाद ईशा देओल पहली बार दिखाई दी हैं।

ईशा देओल और भरत तख्तानी ने हाल ही में खुलासा किया कि वे अलग हो गए हैं। इस एक्स कपल ने साल 2012 में शादी की थी। अब, अलग होने के बाद ईशा को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। अब ईशा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

भरत तख्तानी से अलग होने के बाद एयरपोर्ट पर पहली बार नजर आईं ईशा देओल सफेद टी-शर्ट, डेनिम जींस और स्टाइलिश टोपी में सुंदर लग रही थीं, एक्ट्रेस ने पैपराजी के साथ शालीनता से बातचीत की और उन्हें आश्वस्त किया कि वह ठीक हैं।

दिल्ली टाइम्स को दिए एक संयुक्त बयान में ईशा देओल और भरत तख्तानी ने अलग होने के अपने फैसले की घोषणा की। उन्होंने बयान में कहा गया है:'हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमारे जीवन में इस परिवर्तन के माध्यम से, हमारे दो बच्चों की भलाई हमारी सबसे पहली प्रायोरिटी है। हम विनम्र अनुरोध करते हैं कि इस मुश्किल समय में हमारी गोपनीयता का सम्मान किया जाए।'

अपनी जर्नी को याद करते हुए, ईशा और भरत, जो अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते थे, एक इंटर-स्कूल कॉम्पटीशन के दौरान एक-दूसरे से मिले। News18 के पहले इंटरव्यू में, ईशा ने शेयर किया, "मैं जमनाबाई नरसी स्कूल में थी, और भरत बांद्रा में लर्नर्स अकादमी में पढ़ रहे थे। हम मेरे स्कूल द्वारा आयोजित कैस्केड नाम के इंटर-स्कूल कॉम्पटीशन में मिले थे।"

उन्होंने खुलासा किया कि जब ईशा 9वीं क्लास में थीं और भरत 10वीं में थे तब उन्होंने एक-दूसरे को पसंद करना शुरू कर दिया। एक ड्राइव के दौरान भरत ने ईशा का हाथ पकड़ने की कोशिश की तो उनके रिश्ते में दरार आ गई। कई सालों बाद, वे फिर एक हुए और यही से उनकी जिंदगी का नया सफर शुरू हुआ था। इन्होंने साल 2012 में शादी की थी और अब वो अलग हो गए हैं।

Read more about: esha deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X