हैकर के जाल में फंसी करीना
बॉलीवुड की अभिनेत्रियां हमेशा हैकरों के निशाने पर रहती हैं। कुछ वक्त पहले मेघना नायडू का अकाउंट हैक कर लिया गया था। अब पता चला है कि बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर का ईमेल अकाउंट भी हैक कर लिया गया है।
पढ़ें सैफ के बच्चों से परेशान करीना?
दरअसल करीना को इसकी खबर तब लगी जब वो अपने ब्वॉयफ्रेंड सैफ अली के साथ अपनी फिल्म 'एजेंट विनोद' की शूटिंग पूरी करके मोरक्को से वापस मुंबई लौटी। मोरक्को में शूटिंग में व्यस्त करीना अपना ईमेल आईडी देखने का वक्त नहीं निकाल सकी।
पढ़ें करीना पर फिर चढ़ा साइज़ जीरो का बुखार
जैसे ही करीना भारत वापस लौटीं उन्होंने अपना ईमेल चैक करना चाहा मगर वो अपनी पुरानी आईडी और पासवर्ड से कई कोशिश करने के बाद भी अपना अकाउंट नहीं खोल सकी। तब करीना को समझ में आया कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया है। फिलहाल इस मामले की करीना ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।


Click it and Unblock the Notifications