करीना पर फिर चढ़ा साइज़ जीरो का बुखार
2008 में आई फिल्म 'टशन' में अपने साइज जीरो फिगर के लिए बुरी तरह आलोचना का शिकार हुई करीना कपूर एक बार फिर साइज जीरो होने जा रही हैं।
टशन' में अपने फिगर के लिए बहुत सारा पसीना बहाने के बावजूद ना फिल्म हिट हुई और ना ही करीना को उनके पेंसिल फिगर के लिए तारीफ मिली। 'टशन' की शूटिंग के दौरान कम खाना खाने और बुरी तरह से डाइटिंग करने के कारण करीना बेहोश भी हो गई थीं।
अब पता चला है कि करीना एक बार फिर अपने साइज जीरो फिगर में अवतरित होने के लिए पसीना बहा रही हैं। इस बार करण जौहर की नई फिल्म 'शार्ट टर्म शादी' के लिए करीना अपने पेंसिल फिगर में अवतरित होंगी।
करण की ये फिल्म हॉलीवुड अभिनेत्री कैमरून डयाज की फिल्म 'व्हॉट हैप्पनड इन वेगस' की रीमेक है। हमारे खबरची को पता चला है कि अपने ब्वॉयफ्रेंड सैफू के मना करने के बावजूद करीना ने इस फिल्म में काम करने की हामी भर दी है।
पढ़ें: शादी बचाने में जुटी करिश्मा
इस फिल्म में करीना बॉलीवुड के चाकलेटी ब्वॉय इमरान खान के साथ काम कर रही हैं। हम उम्मीद करते हैं इस बार करीना का जीरो साइज पेंसिल फिगर उनकी फिल्म को हिट करवा पाएगा।


Click it and Unblock the Notifications