शादी बचाने में जुटी करिश्मा

By Super

एक जमाने मे बॉलीवुड की सफलतम अभिनेत्रियों में शुमार करिश्मा कपूर ने शादी के बाद बॉलीवुड से लगभग किनारा ही कर लिया। करिशमा कपूर आज से दस साल पहले सुपर स्टार मानी जाती थी।

पढ़ें: सैफ के बच्चों से परेशान करीना?

वहीं आज करिश्मा की छोटी बहन करीना बॉलीवुड में नम्बर वन की कुर्सी संभाले हुए हैं। करीना का कैरियर और लव लाइफ बड़ी तेजी से उड़ान भर रहा है। करीना के पास डेडिकेटेड ब्वॉयफ्रेंड छोटे मियां यानी सैफ हैं और दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की हॉटेस्ट जोड़ियों में शुमार है। अपने कैरियर में सफलता की ऊंचाई को छूने वाली करिश्मा ने शादी के बाद अपनी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखे हैं।

दो बच्चों की मां बन चुकी करिश्मा के अपने पति संजय कपूर से कड़वाहट भरा रिश्ता जग जाहिर है। इससे पहले भी करिशमा और संजय में तलाक की नौबत आ चुकी थी मगर उस वक्त दोनों ने आपस में सुलह करके मामला सुलझा लिया था। अब सुनने में आया है कि अपने दूसरे बच्चे के बाद करिश्मा और संजय के रिश्ते में फिर कुछ परेशानी आ गई और करिश्मा अपने बच्चों के लेकर अपनी मां के घर मुंबई पहुंच गई।

मगर जब ये बात करिश्मा की मां बबीता को पता चली तो उन्होंने करिशमा को संजय से फोन पर बात करके अपनी परेशानी सुलझाने को कहा। अच्छी बात ये है कि बबीता की सलाह काम कर गई। करिश्मा औऱ संजय ने एक-दूसरे से बात करके एक बार फिर से अपनी शादी को एक और मौका देने के लिए तैयार हो गए हैं। चलिए हम तो यही उम्मीद करते हैं कि करिश्मा और संजय की जिंदगी में फिर खुशियां लौट आएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X