सैफ के बच्चों से परेशान करीना?
छोटे नवाब यानी सैफ अली खान और करीना कपूर बॉलीवुड की हॉटेस्ट जोड़ी हैं और हर जगह साथ-साथ देखे जाते हैं। फिर चाहे वो कोई अवार्ड फंक्शन हो या फिल्मी पार्टी। जबसे सैफ और करीना एक दूजे के हुए हैं ऐसा लगता है कि कोई उन्हें अलग नहीं कर सकता।
ये अक्सर ही सुनने में आता है कि सैफू करीना से मिले बिना ज्यादा दिन रह नहीं पाते औऱ करीना जहां भी शूटिंग कर रही होती हैं झट से सैफ वहां पहुंच जाते हैं। अब ये तो रही एक डिवोटेड ब्वॉयफ्रेंड की बात मगर आपको याद होगा कि सैफ दो बच्चों के पिता भी हैं और गर्लफ्रेंड को छोड़कर सैफ को बच्चों के लिए भी वक्त निकालना पड़ता है।
देखें करीना कपूर की गैलरी
सुनने में आया है कि करीना सैफ के बच्चों से ज्यादा से ज्यादा दूरी बनाए रखने की कोशिश करती हैं। जब भी सैफ के बच्चे सैफ के घर पर उनके साथ होते हैं तो करीना वहां से निकल लेती हैं। अब क्या कहें बेबो दो बच्चों के पिता को ब्वॉयफ्रेंड बनाया है तो कुछ समझौता तो करना ही पडे़गा।
वैसे आजकल सैफ अपने बच्चों और पहली पत्नी अमृता के साथ लंदन में वक्त बिता रह हैं। चलिए मान गए छोटे नवाब को, वो एक अच्छे ब्वॉयफ्रेड होने के साथ-साथ अच्छे पिता भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications