"क्वीन हूं पर बॉलीवुड के बादशाहों यानि KHANS की नहीं!"
[बॉलीवुड समाचार] कंगना रनौत को अपनी फिल्म क्वीन के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवार्ड तो मिल गया पर इस एक अवार्ड के बाद उनकी वो ख्वाहिश भी सामने आई जो लगभग इस इंडस्ट्री के हर नए एक्टर की है। यानि कि बॉलीवुड के बादशाह KHANS के साथ काम करना।
नेशनल पुरस्कार जीतने के बाद कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में कहा कि बॉलीवुड में उन्हें बहुत स्ट्रगल करना पड़ा है। टैलेंट होने के बाद भी उनके पास ना ही काम था और ना ही उन्हें बड़ी फिल्में मिलती थीं।
वहीं शाहरूख खान, सलमान खान, आमिर खान जैसे बड़े नाम तो उनकी पहुंच से बाहर की चीज़ थे। और शायद इतने के बाद भी हैं। जिनके पास बॉलीवुड में कोई ना कोई पहचान होती है उनके लिए बड़े प्रोडक्शन हाउस में काम करना आसान होता है।
ALSO READ: ALERT:सलमान खान एक...सीक्वल सात...बॉक्स ऑफिस की बैंड!
हालांकि अब शायद कंगना को इस बात का ग़म थोड़ा कम सताए क्योंकि उनकी झोली फिल्मों से भरी हुई है और उनकी फैन लिस्ट में सबसे ताज़ा नाम है आमिर खान का। इसे कहते हैं क्वीन स्टाइल का स्टेटमेंट!


Click it and Unblock the Notifications


