रईस Vs सुल्तान, ईद 2016 में भिड़ ही जाएंगे शाहरूख - सलमान!

[बॉलीवुड समाचार] शाहरूख खान की फिल्म रईस का शेड्यूल आ चुका है और खबरों के मुताबिक फिल्म 28 मार्च से फ्लोर पर जा रही है। इसका मतलब ये कि फिल्म की शूटिंग अगस्त तक पूरी हो जाएगी जिसके बाद शाहरूख खान रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले की शूटिंग स्टार्ट करेंगे। लेकिन शाहरूख खान की फिल्म रईस को लेकर अब एक बहुत दिलचस्प खबर आ रही है।

एर अंग्रेज़ी वेबसाइट के मुताबिक फिल्म को अगले साल ईद पर 2016 में रिलीज़ किया जाएगा। अब यहां से आता है कहानी में ट्विस्ट। क्योंकि ईद 2016 यशराज फिल्म्स ने पहले ही सलमान खान-दीपिका पादुकोण स्टारर सुल्तान के लिए बुक कर रही है।

जितने समझदार दोनों ही फिल्म के प्रोड्यूसर और उनके आपसी संबंध हैं, ऐसा लगता तो नहीं कि बॉक्स ऑफिस पर शाहरूख सलमान की भिड़ंत कोई होने देगा। पर अगर ऐसा होता है तो काफी हद तक हो सकता है कि दोनों फिल्मों को ज़बर्दस्त कलेक्शन मिले क्योंकि दोनों की ही फैन फॉलोइंग इस टक्कर को काफी इंजॉय करेगी।
ALSO READ: कहानी की बैंड: सलमान कर चुके होते काजोल की लाइफ से शाहरूख को OUT!

वैसे आदित्य चोपड़ा पहले भी अनुष्का शर्मा के लिए अपनी फिल्म दम लगाके हईशा की रिलीज़ पहले कर चुके हैं लेकिन बात जब सलमान और शाहरूख में से चुनने की होगी तो वो ज़ाहिर सी बात है कि अपनी फिल्म को ही चुनेंगे क्योंकि ईद मतलब तो हमेशा से सलमान खान ही होता है!

वहीं अभी तक ये पुष्टि नहीं हुई है कि फिल्म ईद-उल-फितर पर या इद-अल-अधा पर रिलीज़ होगी। ऐसा भी हो सकता है कि दोनों फिल्में अलग रिलीज़ हों। पहले भी फैन और बजरंगी भाईजान में यही कन्फ्यूजन हुआ था़। लेकिन बाद में साफ हुआ कि एक फिल्म ईद तो दूसरी बकरीद पर रिलीज़ होगी। ये फिल्मों की गपशप गली भी ना....
ALSO READ: 10 कारण इंडस्ट्री को क्यों नहीं मिल सकता दूसरा शाहरूख

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X