Bollywood Highlights- जान्हवी के नवरात्रि लुक में दिखी श्रीदेवी की झलक, संस्कारी बनके ससुराल पहुंची सबा आजाद!

 bollywood live updates

Bollywood Highlights- नए दिन की पहली किरण के साथ हम आपके लिए फिर से ताजा तरीन खबरें लेकर हाजिर हैं.. सबसे पहले बात करते हैं अभिनेत्री जान्हवी कपूर की जिनका नवरात्रि लुक वायरल हो रहा है।

साड़ी में नजर आ रहीं जान्हवी हर पल अपनी मां श्रीदेवी की याद दिला रही हैं। फैंस का कहना है कि उनके इस लुक को देखकर लग रहा है कि श्रीदेवी लौट आईं हैं। जान्वी कपूर को दीप प्रज्वलित करते हुए देखा जा सकता है, वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद को हाल ही में रैंप पर अजीबो गरीब हरकतें करते देखा गया था। इसके बाद उनको बुरी तरह ट्रोल किया गया। हालांकि अपनी होने वाली सासू मां के जन्मदिन पर वो काफी संस्कारी लुक में पहुंची।

इस दौरान सबा आजाद ने साड़ी पहनी हुई थी। वायरल वीडियो में वो ऋतिक रोशन के साथ पोज दे रही थीँ। ऋतिक इस दौरान काफी कूल लुक में नजर आए।

इसी तरह की तमाम मनोरंजन जगत की खबरों के लिए आप बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Oct 23, 2023 8:30 PM

    उर्फी जावेद का पत्ता काटने का बड़ी बहन ने लिया ठेका, शेयर कर दी इतनी बोल्ड फोटो कि...

    Urfi Javed sister Urusa Javed Bold Photos: उर्फी जावेद आए दिन अपनी बोल्ड फोटोज से सोशल मीडिया पर कहर ढाती हैं। लेकिन बोल्डनेस के मामले में अब उर्फी जावेद की बहन ही उनके लिए परेशानी का सबब बनती जा रही हैं।

    उर्फी जावेद का पत्ता काटने का बड़ी बहन ने लिया ठेका, शेयर कर दी इतनी बोल्ड फोटो कि...
  • Oct 23, 2023 7:47 PM

    Bigg Boss: बन ही गई बिग बॉस की पहली जोड़ी, मुनव्वर फारुकी ने खुद को और मनारा को बताया राजा-रानी

    Bigg Boss 17 Update: मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' ने 15 अक्टूबर को अपने प्रीमियर के बाद से इस सीजन में हर किसी का ध्यान आकर्षित किया है। इस साल, कॉम्पटीशन के लिए मशहूर हस्तियों के एक अनोखा ग्रुप चुना गया है और दर्शक यह देखकर खुश हैं कि वे खेल में कैसे आगे बढ़ते हैं।

    Bigg Boss: बन ही गई बिग बॉस की पहली जोड़ी, मुनव्वर फारुकी ने खुद को और मनारा को बताया राजा-रानी
  • Oct 23, 2023 6:44 PM

    अरमान मलिक ने रोमांटिक अंदाज में अपनी गर्लफ्रेंड संग की सगाई, भरी महफिल में कपल ने किया लिपलॉक

    Armaan Malik: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर अरमान मलिक के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। ये खास वीडियो और फोटोज अरमान मलिक की सगाई के हैं। अरमान मलिक ने बेहद ही रोमांटिक अंदाज से अपनी गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ के साथ सगाई कर ली है।

  • Oct 23, 2023 6:36 PM

    Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे के तानों से परेशान होकर विक्की ने साफ शब्दों में कहा-'मैं नहीं कर सकता'

    Bigg Boss 17 Update: बिग बॉस सीजन 17 अच्छा चल रहा है और पहले हफ्ते में ही काफी ड्रामा और लड़ाई-झगड़े देखने को मिले हैं। एक तरफ लोग एक-दूसरे से भिड़ने में लगे हैं वहीं दूसरी तरफ विक्की अंकिता के रिश्ते में भी दरार आती नजर आ रही है।

    Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे के तानों से परेशान होकर विक्की ने साफ शब्दों में कहा-'मैं नहीं कर सकता'
  • Oct 23, 2023 5:31 PM

    Bigg Boss 17: इस इंसान को याद करके फूट-फूटकर रोए मुनव्वर, संभाले नहीं संभाल पाए दिल के जज्बात

    Bigg Boss 17 Update: बिग बॉस में इस वक्त काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस सीजन को अब तक सिर्फ एक ही हफ्ता हुआ है लेकिन लड़ाइयां तो बेशुमार हुई हैं। अंकिता विक्की के बिगड़ते रिश्ते से लेकर खानजादी के ड्रामे तक हर कोई शो का आनंद उठाता नजर आ रहा है। लेकिन इस बीच मुनव्वर को आंसू बहाते हुए भी देखा जा सकता है।

    Bigg Boss 17: इस इंसान को याद करके फूट-फूटकर रोए मुनव्वर, संभाले नहीं संभाल पाए दिल के जज्बात
  • Oct 23, 2023 5:16 PM

    Bigg Boss 17: खुलेआम रोमांस करते नजर आए विक्की-अंकिता, डांस करते-करते पति को गालों को पकड़ा और कर डाला किस

    Bigg Boss 17 Update: देश का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 की शुरुआत हो चुकी है। इस शो में 17 कंटेस्टेंट आए हुए हैं, जो अपना-अपना गेम खेल रहे हैं। विक्की जैन भी अंकिता का साथ छोड़कर अपने गेम में लगे हुए हैं। लेकिन इस बीच इस कपल के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है।

    Bigg Boss 17: खुलेआम रोमांस करते नजर आए विक्की-अंकिता, डांस करते-करते पति को गालों को पकड़ा और कर डाला किस
  • Oct 23, 2023 4:20 PM

    50 साल की हुई मलाइका अरोड़ा, BF अर्जुन कपूर ने बाहों में भरकर लुटाया खूब प्यार

    बॉलीवुड अभिनेत्री और फिटनेस सेंसेशन मलाइका अरोड़ा आज 50 साल की हो गई हैं। यकीन करना मुश्किल है लेकिन मलाइका दोस्त, करीबी और फैंस उन्हें जन्मदिन की खूब बधाईयां दे रहे हैं। इसी बीच वो पोस्ट भी आ चुका है जिसका मलाइका के साथ साथ हर किसी को काफी बेसब्री से इंतजार था। अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम के जरिए गर्लफ्रेंड को बेहद शानदार तस्वीर और जबरदस्त कैप्शन के साथ बर्थडे विश किया है। अर्जुन कपूर ने मलाइका को बाहों में भरे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे बेबी!!!नये तस्वीर हम हैं, आप हमेशा मुस्कान, खुशी, रोशनी लेकर आती हैं और मैं हर मुश्किल वक्त में हमेशा आपका साथ दूंगा...' अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए मलाइका ने लिखा, 'मैं तुमसे प्यार करती हूं।'

  • Oct 23, 2023 3:33 PM

    पार्टी में ओरी देखते ही लिपटी सैफ-शाहरुख की लाडलियां

    स्टार डॉटर्स के बीच सेंसेशन बन चुके ओरहान अवात्रामणि एक बार फिर से बी टाउन की हसीनाओं और स्टार्स की बेटियों के साथ पार्टी करते दिखाई दिए हैं। इस लेटेस्ट पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिनसे किसी की भी नजरें हटने का नाम नहीं ले रही हैं। इस पार्टी में ओरी की बाहों में शाहरुख खान की लाडली सुहाना से लेकर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान सभी एक एक कर दिखाई दे रही हैं।

  • Oct 23, 2023 2:54 PM

    फटीचर डॉन बनकर पुलिस थाने में उर्फी ने काटा बवाल

    उर्फी जावेद मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचीं। उर्फी लंबा कोट पहने हुए थीं,इसमें लिखा था, डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन। उर्फी जावेद जालीदार फटी पैंट पहने हुए थीं। बदनाम मॉडल पर पहले से दर्ज हैं केस। पुलिस स्टेशन पर भी फैशन से बाज नहीं आईं उर्फी जावेद। उर्फी का ये हाल देखकर लोग उन्हें फटीचर डॉन कह रहे हैं।

  • Oct 23, 2023 2:01 PM

    दीपिका और रणवीर ने 2015 में की थी गुपचुप सगाई, 'कॉफी विद करण' में किया खुलासा

    लोकप्रिय चैट शो 'कॉफी विद करण' के 8वें सीजन के पहले एपिसोड में स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण नजर आएंगे। एपिसोड के दौरान कपल ने बताया कि दोनों ने साल 2015 में गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी। एपिसोड के प्रोमो में रणवीर और दीपिका को मजेदार सवालों का जवाब देते हुए दिखाया गया है। रणवीर ने बातचीत के बीच करण जौहर को को 'ठरकी अंकल' कहा। करण जौहर दोनों से पूछते हैं कि क्या उन्होंने गुपचुप तरीके से सगाई की थी ?, और इस पर रणवीर सिंह ने कहा, "साल 2015 में मैंने इसे प्रपोज किया था। इससे पहले कि कोई और आ जाए, मैं जाकर चप्पल रख देता हूं।"

  • Oct 23, 2023 12:57 PM

    Bigg Boss OTT 2: यूट्यूबर Abhishek Malhan के लाखों रुपये हुए चोरी

    फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 फेम अभिषेक मल्हान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. खबरों के मुताबिक अभिषेक के 1.5 लाख रुपये चोरी हो गए हैं. अभिषेक ने इस बात का खुलासा एक वीडियो में किया है, जहां उन्होंने पूरे मामले के बारे में खुल कर बातया है. जिसमें उन्होंने बताया है कि ट्रैवल करते हुए उनके साथ ये हादसा हुआ है.

  • Oct 23, 2023 11:58 AM

    फवाद खान समेत बॉलीवुड में फिर से काम कर सकेंगे पाकिस्तानी कलाकार

    भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर लगे बैन को सात साल हो गए हैं। फवाद खान, माहिरा खान, आतिफ असलम, अली जफर, राहत फतेह अली खान जैसे कई पाकिस्तानी कलाकार, जो भारतीय सिनेमा में काम कर चुके थे, उन्हें भारत में काम करने से प्रतिबंधित कर दिया गया था। अब ये सभी फिर से भारत आकर काम कर सकेंगे।

  • Oct 23, 2023 11:35 AM

    टाइगर 3 का पहला गाना रिलीज

    सलमान खान और कैटरीना कैफ का धमाकेदार रोमांस फिर से सामने आया है। टाइगर 3 का पहला गाना लेकर प्रभु का नाम अब रिलीज हो चुका है। गाने के अरिजीत सिंह ने गाया है। रिलीज होते ही ये गाना ट्रेंड कर रहा है।

  • Oct 23, 2023 10:34 AM

    कंगना रनौत को देख चौंक गए मुनव्वर फारूकी

    वीडियो में दिख रहा है कि किस तरहल से कंगना के बिग बॉस 17 में पहुंचने पर कॉमेडियन का चेहरा उदास हो गया। कंगना रनौत भी इस दौरान काफी मस्ती के मूड में थीं और घर जाते ही मुनव्वर को चिढ़ाते हुए नजर आईं। इस वायरल वीडियो में कंगना मुनव्वर से कहती हैं, ''मुझे लगा नहीं था कि तुम्हारी शक्ल दूसरी बार देखने को मिलेगी, पर मिली अच्छा इत्तेफाक है।'' इसके बाद वहां खड़े सभी लोग जोर जोर से हंसने लगते हैँ। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग रिएक्ट कर रहे हैं।

  • Oct 23, 2023 9:59 AM

    8 साल बाद फिल्मों में कमबैक करने के लिए तैयार आमिर खान के भांजे?

    इसी इवेंट में इमरान ने फिल्मों के प्रति अपने प्यार को लेकर भी बातें कीं। एक्टर ने कहा, "बचपन से ही मुझे फिल्में देखने में मजा आता था। मुझे याद है जब मैं 8 साल का था, मैंने इंडियाना जोन्स देखी थी और इसने मेरे दिमाग पर छाप छोड़ी थी। मैंने इंडियाना जोन्स की तरह ही अपने लिए एक भूरे रंग की चमड़े की जैकेट खरीदी थी। मैं सिनेमा को आज भी ऑडियंस की तरह देखता हूं।"

  • Oct 23, 2023 9:22 AM

    अवनीत कौर का बोल्ड लुक वायरल

    अवनीत कौर इस वक्त ठान चुकी हैं कि वो अपनी बोल्डनेस से इंटरनेट पर आग लगाती रहेंगी। उन्होने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं जोकि आपको हैरान करने के लिए काफी हैं। उनके इस खुल्लम खुल्ला अवतार को लेकर चर्चा हो रही है। अवनीत के इस लुक की बात करें तो उन्होने सामने से पूरी खुली ड्रेस में अपना सेक्सी लुक साझा किया है।

    अवनीत कौर का बोल्ड लुक वायरल
  • Oct 23, 2023 8:49 AM

    कार का पीछा कर रहे शख्स पर फूटा अरिजीत सिंह का गुस्सा

    बॉलीवुड के इस वक्त के टॉप सिंगर अरिजीत सिंह को लेकर चर्चा है। सलमान खान से उनका पैचअप और टाइगर 3 में गाने मिलने के बाद वो खबरों का हिस्सा हैं। हालांकि इस दौरान एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वो किसी पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।

  • Oct 23, 2023 7:55 AM

    एंफ्लुएंसर सलोनी गौर ने की शादी, तस्वीर वायरल

    कंगना रनौत की मिमिक्री करने के लिए मशहूर एंफ्लुएंसर सलोनी गौर ने शादी कर ली है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वायरल भयनी ने पोस्ट करते हुए लिखा कि, पूरे लॉकडाउन के दौरान अपने अद्भुत कॉमिक वीडियो, खासकर कंगना के मिमिक वीडियो से हमारा मनोरंजन किया। सलोनी गौर को अपना जीवनसाथी मिल गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X