Bigg Boss 17: खुलेआम रोमांस करते नजर आए विक्की-अंकिता, डांस करते-करते पति के गालों को पकड़ा और कर डाला किस

Bigg Boss 17 Update: देश का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 की शुरुआत हो चुकी है। इस शो में 17 कंटेस्टेंट आए हुए हैं, जो अपना-अपना गेम खेल रहे हैं। विक्की जैन भी अंकिता का साथ छोड़कर अपने गेम में लगे हुए हैं। लेकिन इस बीच इस कपल के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है।
बिग बॉस के घर में जहां एक तरफ विक्की जैन और अंकिता लोखंडे हमेशा लड़ते हुए नजर आए हैं, वहीं दूसरी तरफ उनका एक रोमांटिक मोमेंट सामने आया है। बिग बॉस के घर में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को किस करते हुए स्पॉट किया गया और इस कपल की ये रोमांटिक फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विक्की और अंकिता के इस किस ने 'बिग बॉस OTT 2' में हुए किस कांड की याद दिला दी। जब एक टास्क के दौरान जैड हदीद और अकांक्षा पुरी ने एक-दूसरे को किस किया था। जैड और अकांक्षा के इस किस की चर्चा खूब हुई थी। अब विक्की अंकिता के किस ने भी फैंस को पहले हैरान किया लेकिन बाद में वो खुश हुए कि चलो इस बहाने दोनों थोड़े नजदीक तो आए।
आपको बता दें वीकेंड के वार के दौरान कंगना रनौत ने बिग बॉस 17 के कपल यानी अंकिता लोखंडे- विक्की जैन और ऐश्वर्या शर्मा- नील भट्ट को डांस करके अपनी केमिस्ट्री दिखाने के लिए कहा। अंकिता और विक्की की बारी पहले आई। दोनों काफी अच्छा डांस किया लेकिन डांस करते-करते अंकिता को रोमांस सूझा और उन्होंने अचानक विक्की के चेहरे को पकड़ा उन्हें लिप किस किया।
बता दें, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 14 दिसंबर 2021 में शादी रचाई थी। सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने मुंबई में ग्रैंड वेडिंग की थी। सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद ही अंकिता लोखंडे़ विक्की जैन के साथ रिलेशनशिप में आई थीं। विक्की ने हर मोड़ पर अंकिता का साथ दिया। सुशांत की मौत के बाद भी विक्की ने अंकिता को खूब सपोर्ट किया था।


Click it and Unblock the Notifications











