Bigg Boss 17: इस इंसान को याद करके फूट-फूटकर रोए मुनव्वर, संभाले नहीं संभाल पाए दिल के जज्बात

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17 Update: बिग बॉस में इस वक्त काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस सीजन को अब तक सिर्फ एक ही हफ्ता हुआ है लेकिन लड़ाइयां तो बेशुमार हुई हैं। अंकिता विक्की के बिगड़ते रिश्ते से लेकर खानजादी के ड्रामे तक हर कोई शो का आनंद उठाता नजर आ रहा है। लेकिन इस बीच मुनव्वर को आंसू बहाते हुए भी देखा जा सकता है।

स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी एक नामी सेलेब हैं और जब से उन्होंने बिग बॉस में एंट्री ली है, उनके फैंस चाह रहे हैं कि वो ही शो के विजेता बनकर उभरे लेकिन इस बीच मुनव्वर को बिग बॉस में काफी इमोशनल होते हुए देखा गया और वो बिलखते हुए नजर आ रहे हैं।

बिग बॉस का हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है और इस प्रोमों में वो नील भट्ट से अपने दिल के जज्बात जाहिर करते नजर आ रहे हैं। मुनव्वर ने नील से कहा कि उनका एक पांच साल का बेटा है और उन्हें अपने बेटे की बहुत याद आ रही है। मुनव्वर कहते हैं कि जब उनका बेटा उनके पास आया तो मुझे एहसास हुआ कि मेरी जिंदगी में किस चीज की कमी थी। अब वो मेरे पास है। पिछले तीन-चार महीने से मैं उससे इतना ज्यादा जुड़ गया हूं कि अब मुझे उसकी याद आ रही है। मुनव्वर आगे कहते हैं कि मेरा बेटा मेरे दिमाग में हमेशा रहता है। क्या करूं इतना सा है वो, मुझे उसकी याद बहुत अलग तरीके से परेशान कर रही है।

आपको बता दें, मुनव्वर फारुकी की निजी जिंदगी का खुलासा 'लॉक अप' के दौरान ही हो गया था। कंगना रनौत ने मुनव्वर की पुरानी फोटो दिखाकर मुनव्वर से उनकी सच्चाई के बारे में पूछा था तो उन्होंने कहा था तो उन्होंने बताया था कि वो पहले से ही शादीशुदा हैं और उनकी शादी बेहद कम उम्र में ही हो गई थी। उनका एक बेटा भी है। मुनव्वर ने यह भी बताया था कि वो अपने पत्नी से अलग हो चुके हैं और अब उनका केस कोर्ट में चल रहा है। लेकिन मुनव्वर जिस तरह से बता रहे हैं, उसे देखकर तो लग रहा है कि मुनव्वर का तलाक हो चुका है और उन्हें उनके बेटे की कस्टडी मिल गई है।

More from Filmibeat

Read more about: bigg boss 17
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X