अपने ही बेटे टाइगर के लिए खतरा बने पापा जैकी
'कोचादैयां' की रिलीज टलते-टलते 23 मई को पहुंच गयी है और इ्त्तफाक से इसी दिन जैकी के बेटे की पहली फिल्म रिलीज होने वाली है।
वर्ष 2012 से 'हीरोपंती' के लिए तैयारी कर रहे टाइगर ने मीडिया को बताया, "सुपरस्टार रजनीकांत अभिनीत 'कोचादैयां' में मेरे पिता भी हैं। वह उस फिल्म में खलनायक हैं। इसलिए मैं 'कोचादैयां' में दोनों अभिनेताओं के अभिनय को लेकर घबराया हुआ हूं, लेकिन मैंने बहुत मेहनत की है इसलिए 'हीरोपंती' को लेकर बहुत आश्वस्त हूं।"
उनकी चिकने चेहरे और संवरी भौंहो को लेकर भी बातें हो रही हैं, लेकिन वह कहते हैं कि रूप से ज्यादा प्रतिभा मायने रखती है। टाइगर ने कहा, "मैं चाहता हूं कि मैं जो हूं, दर्शक उसी रूप में अपनाएं..मैं अपनी प्रतिभा साबित करना चाहता हूं।"
हालांकि बाप-बेटे की टक्कर सिल्वर स्क्रीन पर संयोग से हो रही है लेकिन जैकी खुद अपने बेटे की फिल्म प्रमोट कर रहे हैं। वो 'कोचादैयां' के प्रमोशन के बजाये टाइगर की फिल्म 'हीरोपंती' पर समय खर्च कर रहे हैं जिसका ताजा उदाहरण है कलर्स के सबसे लोकप्रिय शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के शो में उनका आना।
शनिवार को प्रसारित हुए इस शो में जैकी ने अपने बेटे टाइगर की फिल्म 'हीरोपंती' का जबरदस्त प्रमोशन किया और लोगों से अपील की वो एक बार जरूर इस फिल्म को देखने आयें।
मालूम हो कि साजिद नाडियावाला निर्मित फिल्म 'हीरोपंती' के निर्देशक शब्बीर खान हैं वहीं इस फिल्म के जरिये मॉडल से अभिनेत्री बनीं कृति शेनन भी पर्दे पर एंट्री कर रही हैं। देखते हैं कि पिता-पुत्र में से कौन ज्यादा दर्शकों की तालियां पाता है और सफल होता है?


Click it and Unblock the Notifications












