'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के मंच पर 'हीरो' ने दिखायी 'हीरोपंती'
शब्बीर खान निर्देशित फिल्म 'हीरोपंती' का प्रमोशन जोरों पर है। इस फिल्म के जरिये अस्सी-नंबे के सुपरस्टार जैकी श्रॉफ के साहबजादे टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड में दस्तक देने जा रहे हैं।
यार कुछ तो बात है टाइगर में..वरना यूं ही कोई...हाईलाइट नहीं होता
फिल्म के प्रोमों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में ही टाइगर अपनी कोस्टार कृति शेनन के साथ पहुंचे कलर्स के सबसे पॉपुलर शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के शो में।
जहां टाइगर के साथ पहली बार मंच साझा किया उनके पापा जैकी श्रॉफ में, स्वभाव से शर्मिले टाइगर ने अपने पापा संग शो में काफी धमाल मचाया और डांस भी किया।
इस दौरान कपिल ने जमकर टाइगर और कृति की खिंचाई जैकी के सामने की तो वहीं सुभाष घई की सुपरहिट फिल्म 'हीरो' से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाले जैकी ने लोगों के सामने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया।
शो में चार चांद तब लगा जब कपिल यानी बिट्टू शर्मा की बुआ एक ट्राफी लेकर आयीं और उनके सामने समस्या पैदा हो गयी कि वो यह ट्राफी किस हैंडसम श्रॉफ को दे, अंत में ट्राफी उन्होंने टाइगर को दे दी जिसे टाइगर ने अपने पापा के हाथ में पकड़ा दी।
पिता और पुत्र के बीच इतनी अंडरस्टेंडिंग और लव आपने इससे पहले कहीं और नहीं देखा, इसलिए इस बार शनिवार और रविवार को कलर्स पर रात दस बजे देखना ना भूलियेगा क़ॉमेडी नाइट्स विद कपिल। मालूम हो कि साजिद नाडियावाला निर्मित फिल्म 'हीरोपंती' 23 मई को रिलीज हो रही है।
आगे की खबर स्लाइडों में....


Click it and Unblock the Notifications











