यार कुछ तो बात है टाइगर में..वरना यूं ही कोई...हाईलाइट नहीं होता..
यह कहना हमारा नहीं बल्कि उन लोगों का है जो कि इन दिनों जमकर टीवी चैनलों पर बार-बार 'हीरोपंती' फिल्म के गाने देख रहे हैं और सुन रहे हैं। ऐसे ही कुछ खास लोगों से वनइंडिया ने बात की तो लोगों के उत्तर इसी तरह के निकले जैसे कि हमने आपको हेडलाइन में बताया है।
फिल्म 'हीरोपंती' का प्रमोशन, जोरों पर हैं, हर म्यूजिक चैनल और प्रोग्राम और रेडियो पर फिल्म के गाने बजाये जा रहे हैं। मेरा नाल तू व्हिसल तो बजा... पहले ही हिट हो चुका है। बाकी गाने भी फिल्म के कर्ण प्रिय ही है।
गानों की वजह से टाइगर को पसंद करने वाले रविश श्रीवास्तव, जो कि बैंगलोर की जानी-मानी आईटीकंपनी में सीनियर इंजीनियर हैं, ने कहा कि जैकी श्राफ की तरह हूबहू दिखने वाले उनके बेटे टाइगर में कुछ तो बात है, वरना कोई यूं ही तो हाईलाइट नहीं होता है ना।
मैं तो गानों की वजह से फिल्म 'हीरोपंती' देखने जाऊंगा। अब पता नहीं फिल्म चलेगी या नहीं लेकिन इतना तो तय है कि टाइगर ने पर्दे पर आने से पहले ही अपने आप को लेकर लोगों के दिलों में हलचल पैदा कर दी है।
आईये आपको दिखाते हैं 'हीरोपंती' की तस्वीरों के जरिए टाइगर की एक झलक...


Click it and Unblock the Notifications











