आलिया की तरह टाइगर को भी अपने आप पर आती है हंसी
हमने आपको कुछ दिन पहले बताया था ना कि आलिया भट्ट अपने ऊपर बने जोक्स पर काफी हंसती हैं। उन्हें इस बात का सकून मिलता है कि चाहे जैसे भी हो वो किसी को हंसाने के तो काम आ रही हैं ना। कुछ ऐसा ही सोचते हैं नवोदित अभिनेता टाइगर श्रॉफ, जिनकी पहली फिल्म 'हीरोपंती' 23 मई को रिलीज होने जा रही है।
अपने ऊपर बनने वाले जोक्स के बारे में टाइगर ने कहा कि यह अच्छी बात है कि लोग मेरे बारे में बात कर रहे हैं। मेरे अलावा, रजनीकांत जी, आलोक नाथ जी, आलिया भट्ट और अब यो यो हनी सिंह पर भी ऑनलाइन चुटकुले लोकप्रिय हैं इसलिए ही टाइगर को इसका जरा बुरा नहीं लगता है।गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ के नाम का सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ा है।
फिलहाल तो टाइगर अपनी पहली फिल्म 'हीरोपंती' की रिलीज के प्रमोशन में बिजी हैं । साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित एवं सब्बीर खान निर्देशित इस फिल्म के गाने पहले ही लोकप्रिय हो चुके हैं। फिल्म से नवोदित अभिनेत्री कृति सेनन भी अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रही हैं।
More from Filmibeat
tiger shroff jackie shroff heropanti kochadaiiyaan rajinikanth bollwyood टाइगर श्रॉफ जैकी श्रॉफ हीरोपंती रजनीकांत बॉलीवुड box office


Click it and Unblock the Notifications












