मजेदार तस्वीरें- देखें टाइगर को करीना बनाने के चार स्टेप्स
आजकल फोटोशॉप पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की तस्वीरें क्रॉप करके उनका मज़ाक उड़ाने की बातें काफी आम हो गयी हैं। ऐश्वर्या राय से लेकर करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ आदि की तस्वीरों के साथ थोड़ी सी छेड़खानी करके उन्हें कुछ इस तरह से बनाया जाता है कि जिसे देखकर आपको चेहरों पर अपने आप ही मुस्कान आ जाएगी। किसी तस्वीर में ये दिखाया जाता है कि अगर ये कलाकार मोटे हो गये तो कैसे दिखेंगे। तो कभी ये दिखाया जाता है कि किस तरह से टाईगर श्रॉफ में एक्ट्रेस बनने के भी गुण हैं। ये तस्वीरें सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर काफी प्रचलित होती हैं और आजकल तो वॉट्स ऐप पर भी काफी शेयर की जा रही हैं।
कुछ तस्वीरें तो आइफा की हैं जहां पर जोड़ों को क्रॉप करके एक का सिर दूसरे के धड़ के साथ लगा दिया जाता है और तस्वीरें बन जाती हैं मजेदार। हालांकि इन तस्वीरों का मकसद किसी को भी बुरा महसूस करना नहीं है। ये तस्वीरें सिर्फ मजे के लिए बनाई जाती हैं और शेयर की जाती हैं। तस्वीरों को देखकर आप भी शायद अपने पसंदीदा कलाकार के साथ इस तरह की छेड़खानी देखकर थोड़ा हैरान रह जाएं लेकिन इन्हें मजाक में लेते हुए हंस के इग्रनोर कर दीजिए।
आइये दिखाते हैं कुछ तस्वीरें जो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगी।


Click it and Unblock the Notifications











