First LOOK: इस 'खान' सुपरस्टार की पहली झलक.. धमाकेदार.. हैरान रह जाएंगे!
ना शाहरूख, ना सलमान.. आज हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार आमिर खान की। जी हां, आमिर खान का नया लुक बाहर आया है, जहां वे बेहद अजीबोगरीब स्टाइटल में दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि यह उनकी आने वाली फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' का फर्स्ट लुक है। हम्मम..

आमिर खान अपनी हर फिल्म में अलग लुक, अलग स्टाइल के साथ दिखते हैं। कोई शक नहीं कि वे अपनी हर फिल्म को अपना 100 प्रतिशत देते हैं। और इस बार भी आमिर कुछ ऐसा ही करते दिख रहे हैं।
फिल्म 'दंगल' में भारी भरकम लुक के बाद अपनाने के बाद अब मूंछ और दाढ़ी के साथ दिख रहे हैं।
बता दें, सीक्रेट सुपरस्टार एक लड़की की कहानी है जो सिंगर बनना चाहती है। वहीं, आमिर खान म्यूजिक डाइरेक्टर का रोल अदा कर रहे हैं। साथ ही वे उस लड़की के मेंटर भी हैं। फिल्म की शूटिंग सितंबर के अंत तक शुरु हो सकती है।
फिलहाल यहां पर आप इस खान सुपरस्टार का नया अंदाज साफ देख सकते हैं। कोई शक नहीं कि आमिर खान एक बार फिर दर्शकों के लिए कुछ अलग लेकर आने वाले हैं।
वहीं, आमिर खान की एक यह तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जहां वे आरती खेतरपाल के साथ दिख रहे हैं। माना जा रहा सीक्रेट सुपरस्टार की एक्ट्रेस वहीं हैं। बहरहाल, इस तस्वीर में फिल्म दंगल में आमिर की तीन बेटियों में से दो भी साथ दिख रही हैं।
बहरहाल, सीक्रेट सुपरस्टार के अलावा आमिर खान ने अपनी एक और फिल्म कंफर्म की है। जी हां, यशराज बैनर तले फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान'.. इस फिल्म में आमिरे साथ अमिताभ बच्चन भी हैं। फिल्म दिवाली 2018 में रिलीज होगी।
लेकिन उससे पहले हमें इंतजार है आमिर खान की फिल्म दंगल का। दंगल 23 दिसंबर 2016 को रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म पहलवान महावीर फोगट की जिंदगी पर आधारित है।
फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। कोई शक नहीं कि आमिर खान ने इस फिल्म के लिए जीतोड़ मेहनत की है। फिल्म में आमिर तीन बेटियों के पिता के रूप में दिखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications



















