शाहरूख के बाद प्रियंका ने भी कहा मेरा भारत महान..

बॉलीवुड अदाकारा और पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि उन्हें अपने भारतीय होने पर गर्व है। उनकी चाहत है कि वो बॉलीवुड के खूबसूरत रंग को पूरी दुनिया को दिखाये ताकि दुनिया के कोने-कोने के लोग इसकी खूबियों को जान सके और पहचान सके।

प्रियंका चोपड़ा ने यह बात अपने नये म्यूजिक एलबम 'इन माई सिटी'के लाचिंग के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पूरे एलबम में कोशिश की है कि वो पूरी तरह से भारतीय रंग में रचा-बसा हो ताकि लोग बॉलीवुड और भारतीय संस्कृति को पहचान सके। मैं अपने देश से बेहद प्यार करती हूं और गर्व से कहती हूं कि मेरा भारत महान।

वैसे विश्वसुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने भारत का गुणगान किया है यह कोई नयी बात नहीं औऱ ग्लोबल स्टेज पर उन्होंने भारत का नाम रौशन भी किया है,इसमें कोई शक भी नहीं है लेकिन यहां पर गौर करने वाली बात यह है कि प्रियंका ने अपने वीडियो एलबम के ला्ंचिग पर देश से प्यार वाली बात तब कही जब दूसरी ओर उनके सोकॉल फ्रेंड शाहरूख खान अपने भारतीय होने पर सफाई पेश कर रहे थे। वैसे इन दोनों बातों का आपस में कोई लेना-देना नहीं है।

लेकिन फिर भी इसे संयोग ही कहा जा सकता है कि दोनों ही सितारे जो कि आपस में बेहद करीब माने जाते हैं के मुंह से एक जैसे शब्द निकले। और वो शब्द थे ' I love my India very Much'.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X