भड़के शाहरूख तो औकात में आया पाकिस्तान

बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान ने अपने तीखे तेवर क्या दिखाये। पाकिस्तान अपनी औकात में आ गया। पाक के गृहमंत्री रहमान मलिक ने कहा कि वो किसी को नसीहत नहीं दे रहे थे और ना ही कोई हंगामा खड़ा कर रहे थे। ना ही किसी को हथियार बनाकर निशाना साध रहे थे। उन्होंने शाहरूख के लिए जो भी कहा था ,वो एक सवाल के जवाब में कहा था। उन्हें नसीहत देने का मन नहीं था।

मालूम हो कि पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक का कहा था कि अभिनेता शाहरूख खान को भारत सरकार सुरक्षा मुहैया कराये क्योंकि किंग खान के ऊपर आतंकी साया मंडरा रहा है। पाक गृहमंत्री ने कहा कि शाहरूख खान जन्मजात भारतीय है। इसलिए उनके बारे में निगेटिव सोच नहीं रखनी चाहिए। वो एक महान कलाकार है जिसने भारत का नाम रौशन किया है इसलिए भारत सरकार का कर्तव्य बनता है कि वो किंग खान को स्पेशल प्रोटेक्शन दे।

यह सब बवाल शाहरूख के एक बयान पर उपजा है। मालूम हो कि कुछ दिन पहले शाहरुख खान ने एक मैगजीन को साक्षात्कार दिया था जिसके मुताबिक किंग खान को लगता है कि भारत में मुस्लिम भाईयों के साथ कहीं ना कहीं दिक्कते हैं, वो पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। इसी कारण उन पर भी गाहे-बेगाहे आरोप लगते रहे हैं कि मैं अपने देश से ज्यादा पड़ोसी देश के प्रति अधिक भावनाएं रखता हूं। पाकिस्तान का पक्ष लेता हूं। जिसके बाद लश्कर चीफ हाफिज सईद ने शाहरुख को पाकिस्तान में बस जाने की सलाह दी थी।

जिस पर चु्प्पी तोड़ते हुए किंग खान ने कहा कि पाकिस्तान बेवजह मुझे नसीहत ना दें वो जन्मजात भारतीय है और हमेशा रहेंगे। वो अपने देश में पूरी तरह से सुरक्षित है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X