शाहरूख, प्रियंका, फराह...भला बवाल ना हो
इन दिनों एक खबर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है और वो है निर्माता-निर्देशक फराह खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की स्टारकास्ट को लेकर। खबर आयी थी कि किंग खान फराह पर दवाब डाल रहे हैं फिल्म में अभिनेत्री प्रियंका को लिया जाये जिसके लिए शाहरूख ने कल ट्विटर पर लिखा था कि यह कुछ मीडिया कर्मियों की देन हैं जिन्होंने झूठ बोलकर यह छाप दिया कि मै, प्रियंका के साथ काम करने को इच्छुक हूं और फराह को प्रियंका के लिए फोर्स कर रहा हूं लेकिन इन बातों में जरा सी भी सच्चाई नहीं है।
लेकिन यह कोई पहली बार नहीं है कि शाहरूख और फराह की फिल्म को लेकर कुछ बवाल मचा हो। फरहा जब-जब फिल्म बनाती हैं कुछ ना कुछ ऐसा हो जाता है कि मामला चर्चा में आ जाता है। जब फराह ने मैं हूं ना... बनायी थी तो अभिनेत्री अमृता रॉव को लेकर बवाल मचा था। तो वहीं जब फिल्म तीस मार खां बनायी थी तो अक्षय कुमार और फराह की दोस्ती के कारण शाहरूख के झगड़े की खबर आयी थी।
इसलिए अगर फराह की फिल्म को लेकर बवाल मचा है तो इसमें लोगों को अचरज नहीं होना चाहिए। वैसे हो सकता है कि फिल्म के प्रति लोगों को उत्सुकता पैदा करने के लिए इस तरह की बातें फैलायी जा रही हों क्योंकि आज कल तो ट्रेंड बन गया है कि जितना बड़ा बवाल उतनी बड़ी फिल्म हिट। इसलिए जबरस्ती शाहरूख-प्रियंका के अफेयर की खबर को प्रचारित किया जा रहा है बावजूद इसके कि सब जानते हैं कि शाहरूख की लाइफ में गौरी को छोड़कर और कोई नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications
