रजनी की सजनी बनना चाहती थीं माधुरी
हमने आपको खबर दी थी कि धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म करने से इंकार कर दिया था। अब माधुरी ने खुलासा किया कि आखिर उन्होंने 'राणा' नाम की ये फिल्म क्यों ठुकराई। माधुरी का कहना है कि दरअसल उन्हें फिल्म में रजनीकांत की बहन की भूमिका का ऑफर मिला था जिसे वो नहीं करना चाहती थीं।
माधुरी ने रजनी को 'ना' कहा / माधुरी नहीं तो रेखा सही
माधुरी ने ये खुलासा ट्विटर पर किया। उन्होंने लिखा "मैं रजनीकांत के साथ जरुर फिल्म करना चाहूंगी लेकिन अभी मुझे उनकी बहन की भूमिका मिली थी। जो मुझे पसंद नहीं आई, मुझे अभी अच्छी भूमिका का लिए इंतजार है।"
लगता है माधुरी को रजनी की बहन का नहीं बल्कि रजनी की सजनी वाले किसी रोल का इंतजार है। माधुरी इससे पहले 1987 में रजनीकांत के साथ 'उत्तर दक्षिण' फिल्म में काम कर चुकी हैं। वैसे माधुरी के बाद इस रोल का ऑफर रेखा को दिया गया है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में दिखेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











