रजनी के लिए माधुरी नहीं तो रेखा सही
कुछ दिन पहले खबर आई थी कि रजनीकांत ने अपनी नई फिल्म 'राणा' में माधुरी दीक्षित को रोल ऑफर किया था मगर माधुरी ने ये रोल करने से मना कर दिया था। अब खबर है कि ये रोल रेखा कर रही हैं। रजनी इस फिल्म को बॉलीवुड मे अपने कमबैक की तरह देख रहे हैं।
ये फिल्म तमिल के साथ-साथ हिन्दी में भी बनेगी। इस फिल्म मे रजनी तीन अलग अलग भूमिकाओं में नजर आएंगे। दीपिका पादुकोण को इस फिल्म के लिए पहले ही साइन किया जा चुका है। अब देखना ये है कि दीपिका, रजनी और रेखा की ये जोड़ी वाली ये फिल्म क्या कमाल दिखाती है।


Click it and Unblock the Notifications