माधुरी ने रजनी को 'ना' कहा
माधुरी दीक्षित ने रजनीकांत की नई फिल्म 'राना' में काम करने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। माधुरी इन दिनों टीवी रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' मे बतौर जज नजर आ रही हैं।
माधुरी ने ये कहते हुए रजनी का प्रस्ताव ठुकराया कि उन्हें अपने बच्चों की बहुत याद आ रही है और वो अपने पुराने प्रोजोक्टस पूरे होते ही वापस अमेरिका जाना चाहती हैं। इससे पहले माधुरी और रजनी 1987 मे आई फिल्म उत्तर दक्षिण में साथ काम कर चुके हैं।
'राना' नाम की इस फिल्म में रजनी तीन रोल्स निभा रहे हैं। दापिका पादुकोण को पहले ही इस फिल्म के लिए साइन कर लिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications