Exclusive: आलिया सेक्सी, हांट एंड इंप्रेसिव लेकिन पूजा जितनी नहीं..
वनइंडिया ने 'हाईवे' की वीरा यानी आलिया भट्ट के बारे में लोगों की राय जाननी चाही तो कुछ हैरत अंगेज बातें निकलकर सामने आयीं। मुंबई की छात्रा अकीरा हुसैन ने वनइंडिया से कहा कि आलिया भट्ट का काम अच्छा है, वो सुंदर और सेक्सी भी है लेकिन वो पूजा भट्ट जैसी इंप्रेसिव नहीं है। आलिया में वो बात नहीं है जो उसकी बहन पूजा भट्ट में थी। पूजा भट्ट में एक स्पार्क था जिसे देखकर लोग उनकी तरफ एका-एक खींचे चले आते थे और वो ही स्पार्क आलिया में मिसिंग है।
Did You Know: पूजा भट्ट अगर बेटी ना होती तो महेश भट्ट की बीवी होती
अकीरा की बात का समर्थन दिल्ली के रहने वाले विनोद शुक्ला ने भी किया है। उन्होंने वनइंडिया से कहा कि बेशक आलिया ने 'हाईवे' में बेजोड़ काम किया है लेकिन वह अभी भी अपनी स्टेप सिस्टर पूजा भट्ट से कोसो दूर हैं। पूजा ने तो अपनी पहली ही फिल्म 'डैडी' से लोगों को जता दिया था कि वह अभिनय की बारीकियों को बेहतर ढंग से समझती हैं।
'हाईवे' की वीरा बनना आलिया के लिए आसान नहीं था
उनकी फिल्में 'दिल है कि मानता नहीं', 'सड़क', 'तमन्ना', 'जख्म' सब बेजोड़ है। अगर आलिया को आगे बढ़ना है तो पूजा भट्ट जैसा बेहतरीन काम करना होगा। फिलहाल अभी तो आलिया की दो ही फिल्में आयीं हैं ऐसे में आलिया पर अभी कोई भी जजमेंट देना गलत होगा। वैसे उन्होंने वाकई में अपने प्रति एक अच्छी होप लोगों के अंदर पैदा की है।
Did You Know: महेश भट्ट ने कहा था कि पूजा भट्ट इतनी सेक्सी है कि अगर वह उनकी बेटी ना होती तो वह उससे शादी कर लेते। जिसके बाद महेश भट्ट का पूरे देश में जबरदस्त विरोध हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications












