'2 स्टेट्स' के ट्रेलर में आलिया-अर्जुन के किसिंग सीन की भरमार
शुक्रवार को अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट की फिल्मी सगाई हो गयी.. जी हां आपने सच समझा दोनों ही सितारों की फिल्म '2 स्टेट्स' का ट्रेलर लांच हो गया है। इस मौके पर दोनो ही सितारें काफी खुश और उत्साहित नजर आ रहे थे। फिल्म की तारीफ करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा कि "मेरे लिए फिल्म में होना एक सपने के सच होने जैसा है। '2 स्टेट्स' में मुझे लेने के लिए मैं करन जौहर, साजिद नडियावाला और चेतन भगत का शुक्रगुजार हूं।"
तो वहीं आलिया भट्ट ने फिल्म के जमकर तारीफ की और कहा मेरी फेवरट बुक '2 स्टेट्स' पर कभी फिल्म बनेगी और मैं उसमें लीड रोल करूंगी। इट्स अमेजिंग।
गौरतलब है कि फिल्म '2 स्टेट्स' मशहूर भारतीय लेखक चेतन भगत के उपन्यास '2 स्टेट्स : द स्टोरी ऑफ माय मैरिज' से प्रेरित है। फिल्म की कहानी एक ऐसे पंजाबी लड़के के इर्दगिर्द घूमती है, जिसे तमिलनाडु की लड़की से प्यार हो जाता है।
Did You Know: आलिया भट्ट की नानी बर्लिन की रहने वाली थीं।
फिल्म के ट्रेलर में फिल्म के गंभीर पलों के साथ कुछ मौज-मस्ती और हॉट सीन भी हैं। अभिषेक वर्मन निर्देशित और करन जौहर के धर्मा प्रोडेक्शंस और साजिद नडियावाला के नडियावाला ग्रैंडसन एंटरटेंमेंट की सह-प्रस्तुति को लेकर आलिया और अर्जुन खुश हैं।
Did You Know: आलिया भट्ट की नानी बर्लिन की रहने वाली थीं। उनकी मां सोनी राजदान का काफी बचपन बर्लिन में बीता है। इस बात का खुलासा आलिया ने हाईवे फिल्म के प्रमोशन के दौरान बर्लिन में ही किया था।
आगे की खबर स्लाइडों में...


Click it and Unblock the Notifications











